UP Elections: सपा और आरएलडी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर करेंगे गठबंधन का ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला करने वाली राष्ट्रीय लोक दल (RLD) और सपा को भी सीटें आवंटित की गई हैं। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर या उससे पहले हो सकता है, गठबंधन का ऐलान। सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में लखनऊ में दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच एक फाइव …

लखनऊ। आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला करने वाली राष्ट्रीय लोक दल (RLD) और सपा को भी सीटें आवंटित की गई हैं। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर या उससे पहले हो सकता है, गठबंधन का ऐलान।

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में लखनऊ में दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच एक फाइव स्टार होटल बुक किया गया है। जहां दोनों पार्टियों के नेता संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। यहां 2022 विधानसभा चुनाव से पहले कई दिग्गज नेताओं समेत दलों को भी समाजवादी पार्टी में शामिल करने के साथ ही अखिलेश यादव छोटे दलों के साथ गठबंधन की अपनी योजना को प्राथमिकता पर रखे हैं।

सुहेलदेव भारतीय समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने के बाद पूर्वांचल में अपना गढ़ मजबूत करने वाले अखिलेश यादव ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने पुराने साथी राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन का फैसला किया है।

वहीं, समाजवादी पार्टी संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन 22 नवंबर को है। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश भर में विविध आयोजनों की तैयारी शुरू कर दी है। चूंकि मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं है। इसलिए उनका आयोजन में शामिल होने को कुछ अभी कहा नहीं जा सकता है।

संबंधित समाचार