लखनऊ: रिवर फ्रंट पर चोरियों के लिए एलडीए को ठहराया गया जिम्मेदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। रिवर फ्रंट पर हो रही चोरियों के लिए सिंचाई विभाग ने एलडीए को जिम्मेदार ठहराया गया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सत्य प्रिय ने एलडीए के मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह को पत्र लिखकर कहा है कि रिवर फ्रंट की देखरेख और मेंटीनेंस का काम एलडीए के पास है। वहीं प्राधिकरण का कहना है …

लखनऊ। रिवर फ्रंट पर हो रही चोरियों के लिए सिंचाई विभाग ने एलडीए को जिम्मेदार ठहराया गया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सत्य प्रिय ने एलडीए के मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह को पत्र लिखकर कहा है कि रिवर फ्रंट की देखरेख और मेंटीनेंस का काम एलडीए के पास है।

वहीं प्राधिकरण का कहना है कि सिंचाई विभाग ने एलडीए को केवल उद्यान की जिम्मेदारी दी है। बाकी काम सिंचाई विभाग का है। हाल ही में रिवर फ्रंट से 30 कीमती बोलार्ड लाइटें चोरी हो गई हैं। म्यूजिकल फाउन्टेन के कई उपकरण भी चोरी हो गए हैं।

इस मामले में निजी कम्पनियों ने सामानों की चोरी होने की शिकायत सिंचाई विभाग से की थी। जिस पर दोनों विभाग एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।

संबंधित समाचार