मुंबई: टैक्सी ड्राइवर के फोन कॉल के बाद बढ़ाई गई मुकेश अंबानी के घर की सुरक्षा, दो संदिग्ध लोगों ने पूछा था अंबानी के घर का पता

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। सोमवार को उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर (एंटीलिया) की सुरक्षा अचानक से बढ़ा दी गई। भारी संख्या में पुलिस बल मुकेश अंबानी के घर के आगे तैनात कर दिया गया। बैरिकेटिंग कर लोगों की तलाशी ली जा रही है। कारण बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस को एक टैक्सी ड्राइवर ने फोन कर …

मुंबई। सोमवार को उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर (एंटीलिया) की सुरक्षा अचानक से बढ़ा दी गई। भारी संख्या में पुलिस बल मुकेश अंबानी के घर के आगे तैनात कर दिया गया। बैरिकेटिंग कर लोगों की तलाशी ली जा रही है। कारण बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस को एक टैक्सी ड्राइवर ने फोन कर बताया कि दो संदिग्ध लोग मुकेश अंबानी के घर का पता पूछ रहे थे। उनके पास एक बैग भी था। जिसके बाद पुलिस ने आनन फानन में सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही उस टैक्सी ड्राइवर से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उन दोनों संदिग्धों की तलाश है।

टैक्सी में बैठे थे दोनों संदिग्ध, सीसीटीवी खंगाले जा रहे
पुलिस की पूछताछ में टैक्सी चालक ने बताया कि सोमवार को दो लोग उसकी टैक्सी में बैठे थे। जिसमें से एक व्यक्ति के दाढ़ी थी। पुलिस के मुताबिक ऑटो चालक ने बताया कि दोनों ने किला कोर्ट के पास उससे मुकेश अंबानी के घर (एंटीलिया) की लोकेशन पूछी थी। उन दोनों के पास एक बैग भी था। जिसके बाद से पुलिस उस इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पूरे महानगर में नाकेबंदी कर छानबीन की जा रही है।

27 मंजिला मकान में रहते है मुकेश अंबानी
दरअसल, दक्षिण मुंबई में स्थित मुकेश अंबानी के घर का नाम एंटीलिया है। जिसमें मुकेश अंबानी अपने परिवार के सदस्यों और नौकरों के साथ रहते है। बताया जाता है कि 27 मंजिला यह आलिशान ईमारत 40000 स्क्वायर फीट में बनी हुई है। जिसमें करीब 600 कर्मचारी काम करते है। यह घर कई हाईटेक सुविधाओं से लैस है। जिसकी वजह से पुलिस को और भी सर्तकता के साथ घर की सुरक्षा बढ़ानी पड़ी है। इस मामले में पुलिस के उच्चाधिकारी खुद भी नजर बनाए हुए है।

पहले भी मिल चुकी है मुकेश अंबानी परिवार को धमकी
दरअसल, इसी वर्ष 25 फरवरी को एंटीलिया के बाहर जिलेटिन की छड़ों से लदी एक कार से बरामद हुई थी। जिसमें एक धमकी भरा नोट भी पुलिस को मिला था, पुलिस के मुताबिक नोट में अंबानी परिवार को धमकी दी गई थी। जिसकी वजह से महाराष्ट्र की सियासत में भी काफी उबाल आया था। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच के एक एपीआई को भी गिरफ्तार किया गया था। दोबारा इस मामले में सियासी उबाल न आए इसलिए पुलिस पहले से ही मुस्तैद दिखाई दे रही है।

संबंधित समाचार