मुरादाबाद : डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव में जुटे फार्मासिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों का चुनाव 12 नवंबर को होगा। इसके लिए भावी दावेदार फार्मासिस्टों को साधने में जुटे हैं। वहीं महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने चुनाव में सहभागिता करने वाले डिप्लोमा फार्मासिस्टों के लिए दो दिन का अवकाश स्वीकृत कर दिया है। चुनाव में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन …

मुरादाबाद, अमृत विचार। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों का चुनाव 12 नवंबर को होगा। इसके लिए भावी दावेदार फार्मासिस्टों को साधने में जुटे हैं। वहीं महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने चुनाव में सहभागिता करने वाले डिप्लोमा फार्मासिस्टों के लिए दो दिन का अवकाश स्वीकृत कर दिया है।
चुनाव में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मुरादाबाद के जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट संदीप बडोला दोबारा चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में नई कार्यकारिणी में फिर से जिले का दबदबा कायम रखने के लिए भावी दावेदार जुटे हैं।

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मंडलीय सचिव हेमंत चौधरी ने बताया कि प्रांत की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 12 नवंबर की तारीख तय की गई है। इसके लिए महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने दो दिन 12 और 13 नवंबर को चुनाव में सहभागिता के लिए डिप्लोमा फार्मासिस्टों का अवकाश स्वीकृत कर दिया है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के 8500 डिप्लोमा फार्मासिस्ट अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर पार्क में जुटेंगे।

संबंधित समाचार