रायबरेलीः फिल्म सत्यमेव जयते 2 का टीजर रिलीज, महेश पैलेस की बढ़ी शान
रायबरेली। कुछ दिन पहले शिवगढ़ के महेश विलास पैलेस में शूट किया गया हिंदी फिल्म सत्यमेव जयते 2 का गाना तेनु लहंगा रिलीज हो गया। इसी के साथ फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ है। फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों पर दिखेगी। फिल्म का गाना तेनु लहंगा विच इस समय खासा लोकप्रिय है और यह …
रायबरेली। कुछ दिन पहले शिवगढ़ के महेश विलास पैलेस में शूट किया गया हिंदी फिल्म सत्यमेव जयते 2 का गाना तेनु लहंगा रिलीज हो गया। इसी के साथ फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ है। फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों पर दिखेगी। फिल्म का गाना तेनु लहंगा विच इस समय खासा लोकप्रिय है और यह गाना शिवगढ़ के महेश विलास पैलेस में फिल्माया गया था। जॉन इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम पर गाना और टीजर रिलीज की घोषणा की है तो वहीं शिवगढ़ महेश विलास पैलेस के मालिक राजा राकेश प्रताप सिंह ने भी सोशल मीडिया पर इस गाने को शेयर किया है।

शादी की पृष्ठभूमि पर बने इस गाने में अभिनेता जान इब्राहिम अभिनेत्री दिव्या के साथ थिरकते हुए डबल रोल में नजर आ रहे हैं। यह गाना पंजाबी गाने का रीमेक है। सत्यमेव जयते 2 का गाना तेनु लहंगा रिलीज होते ही रायबरेली में खासकर युवाओं के अंदर इस गाने को लेकर खास उत्साह देखने को मिला है या गाना रिलीज होते ही लोगों ने गुनगुनाते हुए देखा गया देखा यह गाना शिवगढ़ रियासत के राज महल राज महल विलास पैलेस में फिल्माया गया जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। इसकी खूबसूरती के चर्चे उत्तर प्रदेश नहीं है मायानगरी मुंबई में भी है तभी तो लोग यहां चले आते हैं।
शिवगढ़ में बने महेश विलास पैलेस में फिल्म शूटिंग का सिलसिला जारी रहता है। कभी वेब सीरीज तो कभी हिंदी फिल्म। अजय देवगन की रेड, बुलेट राजा और गांधीगिरी जैसी 2 दर्जन से अधिक हिंदी फिल्मों की शूटिंग पैलेस में हो चुकी है।
