हरदोई: सचिव की मनमानी से किसान परेशान, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। साधन सहकारी समिति सुरसा के सचिव की मनमानी को लेकर किसान परेशान हैं। एक ओर जहां किसान एक बोरी खाद के लिए कई-कई दिन केंद्र के चक्कर लगाता हैं वहीं सचिव अपने चहेतों को घर से खाद उपलब्ध करा देते हैं। बताते चलें कि साधन सहकारी समिति सुरसा पर इन दिनों खाद वितरण के …

हरदोई। साधन सहकारी समिति सुरसा के सचिव की मनमानी को लेकर किसान परेशान हैं। एक ओर जहां किसान एक बोरी खाद के लिए कई-कई दिन केंद्र के चक्कर लगाता हैं वहीं सचिव अपने चहेतों को घर से खाद उपलब्ध करा देते हैं।

बताते चलें कि साधन सहकारी समिति सुरसा पर इन दिनों खाद वितरण के दौरान स्थानीय दलाल के इशारे पर खाद कालाबाजारी जोरों पर चल रही है। गरीब किसान एक बोरी वा दो बोरी खाद के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। सुबह से शाम तक लाइन में खड़े रहने के बाद भी शाम तक खाद नहीं मिलती। समिति के सचिव खाद न होने की बात कहकर किसानों को भगा देते हैं।

वहीं दूसरी ओर प्रशासन की आंखों के नीचे दलालों का खेल चल रहा है किसानों ने बताया कि साधन सहकारी समिति के सचिव के घर पर स्थानीय दलालों के आधार कार्ड अंगूठा लगवा लिए जाते हैं। समिति खुलते ही किसानों की लाइन लग जाती है और गरीब किसानों को खाद्य न देकर क्षेत्र के एक नेता के इशारे पर साधन सहकारी समिति चलाई जा रही है।

 

सचिव के इस रवैया से किसानों में रोष व्याप्त है। आम किसान का यह रोज आने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों को झेलना पड़ सकता है। चर्चा यह भी है कि समिति के सचिव द्वारा अपनी जेब भी गर्म की जा रही है। किसानों को इस केंद्र पर खाद लेने के लिए न सिर्फ मशक्कत करनी पड़ रही है बल्कि उनकी जेब पर डाका भी डाला जा रहा है। इन आरोपों के बारे में जब सचिव से पूछा गया तो उन्होंने सभी आरोपों को मनगढ़ंत बताया।

संबंधित समाचार