अयोध्या: विश्व मधुमेह दिवस पर वाकथन और डायबिटीज मेले का होगा आयोजन
अयोध्या। विश्व मधुमेह दिवस पर डायबिटीज के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को वॉकथन का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही राजकीय इंटर कालेज में डायबिटिक मेला भी लगेगा। वॉकथन मुख्य डाकघर से शुरू होकर सिविल लाइन्स, रिकाबगंज, चौक, फतेहगंज होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज पर आकर सम्पन्न होगी। पहले तीन …
अयोध्या। विश्व मधुमेह दिवस पर डायबिटीज के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को वॉकथन का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही राजकीय इंटर कालेज में डायबिटिक मेला भी लगेगा। वॉकथन मुख्य डाकघर से शुरू होकर सिविल लाइन्स, रिकाबगंज, चौक, फतेहगंज होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज पर आकर सम्पन्न होगी। पहले तीन विजेताओं को सम्मानित कर 300 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
बृज डायबिटिक फाउंडेशन की ओर से आयोजित किए जा रहे वॉकथन और मेले का शुभारंभ एसएसपी शैलेश पांडेय करेंगे। वॉकथन के आयोजन का संचालन कर रहे बृज डायबिटिक फाउंडेशन के सचिव डॉ शिवेंद्र सिन्हा ने बताया कि अयोध्या में आयोजित इस अयोध्या वॉकथन को विश्व की सबसे बड़ी डायबिटिक संस्था इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन ने भी मान्यता देकर अपनी सूची में शामिल किया।
बृज डायबिटिक फाउंडेशन की अध्यक्ष व अयोध्या वॉकथन की अध्यक्षता कर रही डॉ. डिंपल सिन्हा ने बताया कि ये कार्यक्रम समाज को डायबिटीज के बारे में बताने और जन जागरूकता फैलाने के लिए निशुल्क किया गया है। कार्यक्रम में बृज डायबिटिक फाउंडेशन की तरफ से 3000 लोगों को मुफ्त टी-शर्ट, 150 लोगों को मुफ्त शुगर जांच करने के लिए गुलुकोमीटर मशीन, 100 लोगों को फिटनेस बैंड दिया जाएगा।
डॉ. शिवेन्द्र सिन्हा ने बताया कि प्रथम 3 विजेताओं को पुरस्कार और 300 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। राजकीय इंटर कॉलेज में जिंगल बेल स्कूल के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिये समाज को मधुमेह से बचाव के संदर्भ में संदेश दिया जाएगा। इस दौरान कई स्कूल के बच्चे प्रस्तुति देंगे। बृज डायबिटिक फाउंडेशन द्वारा शुगर ,लिपिड,कोलेस्ट्रॉल, थायराइड,गुर्दे की जांच सहित कई अन्य जांच निशुल्क की जाएगी।
