लखीमपुर खीरी मामला: हिंसा के डेढ़ महीने बाद एसपी विजय ढुल को हटाया, संजीव सुमन होंगे अब नए एसपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी।  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुई हिंसा के डेढ़ महिने बाद एक नया मोड़ सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एसपी विजय ढुल को हटा दिया गया है। वहीं, अब उनकी जगह संजीव सुमन नए एसपी होंगे। बता दें कि इससे पहले लखीमपुर के डीएम अरविंद चौरसिया को भी हटा दिया गया था। …

लखीमपुर खीरी।  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुई हिंसा के डेढ़ महिने बाद एक नया मोड़ सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एसपी विजय ढुल को हटा दिया गया है। वहीं, अब उनकी जगह संजीव सुमन नए एसपी होंगे। बता दें कि इससे पहले लखीमपुर के डीएम अरविंद चौरसिया को भी हटा दिया गया था। वहीं, उनकी जगह महेंद्र बहादुर सिंह को जिम्मेदारी दी गई थी।

वहीं, विजय ढुल को लखीमपुर से हटा कर लखनऊ हेड क्वार्टर भेज दिया गया है। साथ ही नए एसपी संजीव सुमन इससे पहले लखनऊ कमिशनरेट में तैनात थे।

क्या था पूरा मामला?
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को केंद्र के नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गयी थी। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा आरोपियों में शामिल है।

आशीष को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। एक साल से आंदोलनरत किसान तीन अक्टूबर को केंद्रीय राज्य मंत्री पैतृक गांव में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि लखीमपुर खीरी में सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को कार से कुचल दिया गया।

किसानों का आरोप है कि प्रदर्शनकारी किसानों पर गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा ने गाड़ी चढ़ाई थी। इस मामले में अब तक केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें…

लखीमपुर खीरी हिंसा: सुप्रीम कोर्ट जांच निगरानी पर आज सुनाएगा फैसला

संबंधित समाचार