मुरादाबाद : ट्रक में घुसी रोडवेज बस, 10 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। हाइवे पर पाकबड़ा थाना क्षेत्र में नाकनबाड़ी के पास शुक्रवार सुबह 11 बजे सीतापुर डिपो की रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में चालक समेत 10 यात्री घायल हो गए। इनमें से 3 को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक …

मुरादाबाद, अमृत विचार। हाइवे पर पाकबड़ा थाना क्षेत्र में नाकनबाड़ी के पास शुक्रवार सुबह 11 बजे सीतापुर डिपो की रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में चालक समेत 10 यात्री घायल हो गए। इनमें से 3 को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी से दी गई।

सीतापुर डिपो की एक रोडवेज बस शुक्रवार को सवारियां लेकर सहारनपुर से लखनऊ जा रही थी। बस में 18 सवारी बैठी थी। बताया गया कि बस जब पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ बाईपास पर नानकबाड़ी के पास पहुंची तभी उसके आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। बस चालक ने भी ब्रेक लगाया लेकिन तब तक बेकाबू होकर बस ट्रक के पीछे जा घुसी।

हादसे में बस चालक दिनेश कुमार निवासी रामुआपुर मंगरौली सीतापुर और सवारी हरस्वरूप निवासी पीलीभीत, उसकी मां मुन्नी देवी, पत्नी रामश्री, पुत्र अंकित, भाई श्रीकृष्ण, शिवकुमार निवासी पसगवां लखीमपुर समेत 10 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। कंडक्टर अनूप ने बताया कि बस के आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इसी कारण यह हादसा हुआ है।

संबंधित समाचार