हरदोई: छत से गिरकर घायल हुए किसान की इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। टड़ियावॉ थाना क्षेत्र में छत से गिरे किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के परसनी निवासी पुतान 45 खेती किसानी का काम करता था परिवार में पत्नी …

हरदोई। टड़ियावॉ थाना क्षेत्र में छत से गिरे किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के परसनी निवासी पुतान 45 खेती किसानी का काम करता था परिवार में पत्नी प्रेमा दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं।

घटना के बाबत मृतक के पुत्र राहुल ने बताया कि उसके पिता चार दिन पूर्व मकान की छत से गिरकर घायल हो गए थे। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से डाक्टर ने लखनऊ रिफर कर दिया था। परिजन शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर इलाज चलता रहा गुरुवार की शाम डाक्टर ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी।

परिजन पुतान को लेकर लखनऊ जा रहे थे। तभी रास्ते में पुतान ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। शुक्रवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। घटना को लेकर परिजनो का रो रो कर बुरा हाल सा बना हुआ है।

संबंधित समाचार