बिजनौर : ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। पुलिस ने 500 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि थाने के एसआई राजकुमार नैयन ने शुक्रवार को पुलिसकर्मियों की मदद से गश्त के दौरान बढ़ापुर रोड स्थित ग्राम काजीवाला के निकट मंदिर के पास से …
बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। पुलिस ने 500 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि थाने के एसआई राजकुमार नैयन ने शुक्रवार को पुलिसकर्मियों की मदद से गश्त के दौरान बढ़ापुर रोड स्थित ग्राम काजीवाला के निकट मंदिर के पास से संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति को पकड़ा।
जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से कुछ संदिग्ध समान मिले। जिसके बाद उसको थाने लाया गया। गहनता से तलाशी ली गई तो उसके पास से 500 ग्राम चरस की पोटली बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम दिलशाद पुत्र कलवा निवासी रसूलपुर मिठठे थाना बढ़ापुर बताया। नगीना पुलिस ने करवाई करते हुऐ एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को चालान कर दिया।
