सीतापुर: दंपति ने फंदे से लटक कर दी जान, गांव में मचा हड़कंप
सीतापुर। रेउसा इलाके में गुरुवार की रात पहले पत्नी, फिर पत्नी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर लेने की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। कहा जा रहा है कि आपसी विवाद के बाद दंपत्ति ने फंदे से लटक कर जान गंवाई है। परिवार के लोग घटना को लेकर कुछ बोलने को तैयार नहीं …
सीतापुर। रेउसा इलाके में गुरुवार की रात पहले पत्नी, फिर पत्नी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर लेने की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। कहा जा रहा है कि आपसी विवाद के बाद दंपत्ति ने फंदे से लटक कर जान गंवाई है। परिवार के लोग घटना को लेकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। बिना पुलिस को सूचना दिए ही परिवार के लोगों ने दंपत्ति के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस घटना की सूचना होने से इंकार कर रही है। हालांकि पुलिस कहना है कि मामला जानकारी में आया है। जांच कराई जाएगी।
रेउसा थाना क्षेत्र के भिठौली मजरा सितारपुरवा गुजौली गांव निवासी इक्कीस वर्षीय पिंकी ने शुक्रवार को घर में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। जब इसकी खबर मृतका के चौबीस वर्षीय पति रंजीत भार्गव को लगी तो उसने भी गांव के बाहर जाकर पेड़ से फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। दंपत्ति के खुदकुशी करने की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूत्र बताते हैं कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। जिसके बाद नाराज होकर पिंकी ने घर में ही फंदे से लटक कर जान गवां दी।
पत्नी की मौत की जानकारी होने पर रंजीत स्तब्ध रह गया और वह अपनी पत्नी से बिछुड़ने का गम बर्दाश्त नहीं कर पाया। जिसके बाद गांव के बाहर जाकर पेड़ से लटक कर उसने भी खुदकुशी कर ली। घटना को लेकर दंपत्ति के परिवार वाले कुछ बोलने को तैयार नहीं है और न ही उन लोगों ने पुलिस को कोई सूचना दी। सूत्रों का कहना है कि मृतक दंपत्ति के परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए उनका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस भी घटना से अंजान है। इस बारे में थानाध्यक्ष महेश चंद्र पांडेय का कहना है कि ऐसी किसी घटना की उन्हें सूचना नहीं दी गई है। फिर भी वह मामले की जांच कराएंगे।
