सम्भल: विवाहिता की गोली मारकर हत्या, पति व ससुराली फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सम्भल, अमृत विचार। थाना नखासा के मंढलाई गांव में गुरुवार की रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसका पति व परिवार के लोग मौके से भाग लिए। फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे महिला कि परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाते हुए …

सम्भल, अमृत विचार। थाना नखासा के मंढलाई गांव में गुरुवार की रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसका पति व परिवार के लोग मौके से भाग लिए। फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे महिला कि परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। पड़ोसियों द्वारा सूचित करने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । महिला के भाई ने दी ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर।

मंढलाई गांव निवासी फीरोज पुत्र सलामतउल्ला की तीन साल पहले गांव मूसेपुर निवासी रेशमा से मुस्लिम रीति रिवाज से शादी हुई थी। उसके पिता भूरे के अनुसार शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चला पर कुछ दिन बाद दहेज को लेकर पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आए दिन उसके साथ मार-पिटाई की बात आम हो चुकी थी। कई बार रेशमा ने मायके जाकर अपनी दर्द बताने की कोशिश की पर मायके वाले उसे समझा कर वापस ससुराल भेज दिया करते थे।

गुरुवार की रात फिरोज और रेशमा के बीच झगड़ा हुआ था। पड़ोसियों के बताए अनुसार देर रात हुए झगड़े के बाद गोली चलने की आवाज तो आई थी। उसके बाद सब शांत हो गया। सुबह घर पर रेशमा का शव पंलग पर पड़ा था। परिवार के सभी लोग गायब थे। पड़ोसियों ने महिला के मायके वालों को घटना की सूचना दी। इस पर वे लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। महिला के भाई यूसुफ ने पुलिस को बहन की हत्या के बारे में जानकारी दी।

मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत किया। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के भाई युसुफ ने बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए पति फिरोज, ननद गिरजा, ननदोई साहिब , जेठानी मुकरबीन, फुफेरा ससुर समेत पांच लोगों को नामदत करते हुए तहरीर दी है। उसके आधार पर पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि महिला के मायके वालों द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार दहेज के कारण उसकी हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट पंजीकृत की गई है। वहीं कुछ और तथ्य भी घटना को लेकर सामने आ रहे हैं। उन पर भी जांच की जा रही है।

महिला का शव उसके कमरे में पड़ा पाया गया। उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। महिला के मायके वालों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक

संबंधित समाचार