पीलीभीत: जनपद के 185 विद्यालयों में हुई नेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा
बीसलपुर, अमृत विचार। नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2021 के तहत सीबीएसई द्वारा जिले में परीक्षा कराई गई। इस परीक्षा में 185 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पूरीे परीक्षा सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों के शिक्षकों की मौजूदगी में कराई गई। शुक्रवार को नेशनल अचीवमेंट के तहत नगर के राम दुलारी श्याम सुंदर इंटर कॉलेज, एसके जेपी गर्ल्स इंटर …
बीसलपुर, अमृत विचार। नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2021 के तहत सीबीएसई द्वारा जिले में परीक्षा कराई गई। इस परीक्षा में 185 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पूरीे परीक्षा सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों के शिक्षकों की मौजूदगी में कराई गई।
शुक्रवार को नेशनल अचीवमेंट के तहत नगर के राम दुलारी श्याम सुंदर इंटर कॉलेज, एसके जेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज , समेत जनपद के 185 विद्यालय में परीक्षा आयोजित कराई गई। परीक्षा में 185 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परीक्षा डायट और निजी विद्यालयों के शिक्षकों की निगरानी में कराई गई।
परीक्षा में कक्षा तीन, पांच, आठ और दस के छात्र छात्राओं की भाषा, गणित, विज्ञान/ईवीएस, सामाजिक विषय से प्रश्न हल करने को दिए गए। उक्त सर्वेक्षण के लिए सीबीएसई द्वारा डायट प्राचार्य एसएम सिद्दिकी को जिला नोडल अधिकारी तथा स्प्रिंगडेल महाविद्यालय की प्रधानाचार्य प्रिया आनंद को डीएलसी नियुक्त किया गया। डायट प्राचार्य एसएम सिद्दिकी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। जल्द ही इसका परिणाम घोषित किया जाएगा।
