चन्दौसी: नौकरी का झांसा देकर शरीरिक शोषण करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चन्दौसी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र की युवती ने नगर के व्यापारी पर नौकरी का झांसा देकर शरीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस क्षेत्राधिकारी को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि चार वर्ष पूर्व वह रोडवेज बस से ठाकुरद्वारा जा रही थी। बस में …

चन्दौसी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र की युवती ने नगर के व्यापारी पर नौकरी का झांसा देकर शरीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस क्षेत्राधिकारी को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता ने बताया कि चार वर्ष पूर्व वह रोडवेज बस से ठाकुरद्वारा जा रही थी। बस में उसकी मुलाकात राज कुमार उर्फ राजू व उसकी पत्नी गीता निवासी रतन मुहल्ला, कस्बा थाना चन्दौसी जनपद सम्मल से हुई थी। उन लोगों ने बताया था कि उनके बड़े-बड़े नेताओं और अधिकारियों से अच्छे संबंध हैं। वे उसे अच्छी नौकरी दिलवा देंगे। उसके बाद उन्होंने उसे अपने परिचित के यहां रिसेप्श्निस्ट के पद रखवा दिया। उसका वेतन उसे प्रत्येक माह राजकुमार देता था।

युवती के अनुसार धीरे-धीरे गीता वार्ष्णेय ने उसे बड़े बड़े सपने दिखाकर जाल में फंसा लिया। आरोप लगाया कि उसके बाद नशीला पदार्थ खिलाकर उसके राजकुमार साथ शारीरिक संबंध बनवाए एवं अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। उसके उपरांत आरोपी उसे ब्लैकमेल शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करने लगा।

उसका कहना है कि राजकुमार, आकाश एवं उनके आठ-दस साथी चार वर्षों से उसे सरकारी नौकरी लगवाने एवं करोड़पति बनाने का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहे हैं। तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि मामला चार वर्ष पुराना है। पहले तनख्वाह को लेकर मामला सामने आया था, अब युवती ने इसे दूसरा मोड़ दे दिया है। इसकी जांच क्षेत्राधिकारी गोपाल सिंह कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा