रायबरेलीः मेगा शिविर में प्रमाण पत्र के साथ मिली आवास की चाबी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। आधुनिक रेलडिब्बा कारखाना लालगंज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से मेगा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रमाण पत्र दिए गए तथा प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को चाबी दी गई। मेगा शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। शिविर के दौरान जहिं निःशुल्क कानूनी सहायता दिए जाने को लेकर चलाए …

रायबरेली। आधुनिक रेलडिब्बा कारखाना लालगंज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से मेगा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रमाण पत्र दिए गए तथा प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को चाबी दी गई। मेगा शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। शिविर के दौरान जहिं निःशुल्क कानूनी सहायता दिए जाने को लेकर चलाए जा रहे विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों इसके लिए पात्रता की शर्त आदि के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।

वहीं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में बताते हुए लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिए गए। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश अब्दुल शाहिद, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रवींद्र विक्रम सिंह, पीठासीन अधिकारी एमएसीटी गुरूप्रीत सिंह बावा, सदस्य राज्य महिला आयोग अंजू प्रजापति,सीएमओ डा वीरेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार मौजूद रहे।

उन्होंने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।इस दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी माही शुक्ल, सिदरा, सुप्रिया, वंशिका, अंशिका, तन्वी द्विवेदी आदि समेत मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत सुमन गुप्ता, शिखा सिंह, वंशिका पटेल आदि को प्रमाण पत्र मिले तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के ग्रामीण एवं शहरी लाभार्थियों को प्रतीक रूप में आवास की चाभी दी गई।

इसी प्रकार कृषि विभाग, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, पशुपालन आदि विभागों के लाभार्थियों समेत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला समूहों को रिवाल्विंग फंड स्वीकृत होने का प्रमाणपत्र सौंपा गया। इस दौरान अपरजिला जज जैगमुद्दीन, अरूण कुमार, विनोद कुमार बरनवाल, उपजिलाधिकारी विजय कुमार, क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक,तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

संबंधित समाचार