बरेली: 18 अफसरों की टीम विधानसभा चुनाव 2022 कराएगी संपन्न
बरेली, अमृत विचार। प्रशासन ने विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने 18 अफसरों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इन्हें 18 प्रकार की गतिविधियों में होने वाले कार्यों की भी जिम्मेदारी सौंप दी है। उप जिला निर्वाचन …
बरेली, अमृत विचार। प्रशासन ने विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने 18 अफसरों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इन्हें 18 प्रकार की गतिविधियों में होने वाले कार्यों की भी जिम्मेदारी सौंप दी है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीके सिंह के निर्देशन में ये अधिकारी अपने कार्यों को करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने एडीएम सिटी राम दुलारे पांडेय को मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट, क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन, कॉल सेंटर व शिकायत, पुलिस अधीक्षक यातायात राममोहन को कानून व्यवस्था, फोर्स की उपलब्धता व सुरक्षा योजना, जिला आबकारी अधिकारी देव नारायण दुबे को ऑब्जर्बर, अपर उप जिलाधिकारी सदर शिल्पा ऐरन को बैलेट, पोस्टल पेपर व ईटीपीबीएस, जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह को कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी दी है।
जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी संत पाल वर्मा को सांख्यिकी और कोऑर्डिनेशन, नगर मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय को परिवहन, मुख्य विकास अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग को स्वीप, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कमल शर्मा को सोशल मीडिया, मुख्य कोषाधिकारी अनवर अहमद को इलेक्शन एक्सपेंडीचर मॉनीटरिंग, एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह को प्रशिक्षण का जिम्मा सौंपा गया है।
उप निदेशक युवा कल्याण अधिकारी वीसी श्रीवास्तव मैटेरियल लॉजिस्टिक, ईवीएम/वीवीपैट, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी प्रेमचंद्र द्विवेदी ईवीएम मैनेजमेंट और मैटेरियल की व्यवस्था देखेंगे। तकनीकी निदेशक एनआईसी मनोज शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कोविड की व्यवस्था देखेंगे।
कई बूथों पर गड़बड़ी मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी, चेतावनी
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने शनिवार को मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शहर विधान सभा के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बूथ संख्या 362 परसाखेड़ा पर 980 वोटर में 17 वोट 18-19 उम्र के कोहोर्ट में में बनाए जाने पर संतोष जताया। इसी प्रकार बूथ संख्या 367, 368, 369 पर 18-19 उम्र कोहोर्ट में मात्र 0.5 प्रतिशत वोट बनाए जाने पर नाराजगी जताई। संबंधित बीएलओ को चेतवानी दी कि कार्य में सुधार करें। निर्देशित किया कि 1.5 प्रतिशत से कम संख्या पाई जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। डीएम ने मृत्यु की दशा में मृतक वोटर का नाम विलोपित करने तथा घर -घर जाकर वोटर की सर्वे करने के निर्देश दिए।
डीएम-एसएसपी ने वीवी पैट हाउस परसाखेड़ा का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के साथ वीवी पैट हाउस परसाखेड़ा एवं उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम का भी निरीक्षण किया। वीवी पैट हाउस में चल रहे एफएलसी के कार्य पर संतोष जताया। उन्होंने एफएलसी के कार्य को निर्धारित समयावधि के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने ईवीएम मशीनों को खुलवाकर भी देखा। कर्मचारियों से एफएलसी के दौरान आने वाली दिक्कतें के बारे में भी जानकारी ली।
