बरेली: बुलडोजर का नहीं खौफ, तैयार हो रही स्मैक की पौध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्मैक तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद भी तस्करों ने काम बंद नहीं किया है। झारखंड से कच्चा माल मंगाकर उसे फतेहगंज पश्चिमी में तैयार किया जा रहा है। तस्कर अपने गुर्गों को कुरियर बनाकर स्मैक को दिल्ली, उत्तराखंड के साथ साथ बरेली में सप्लाई करते हैं। उनका नाम सामने न आए …

बरेली, अमृत विचार। स्मैक तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद भी तस्करों ने काम बंद नहीं किया है। झारखंड से कच्चा माल मंगाकर उसे फतेहगंज पश्चिमी में तैयार किया जा रहा है। तस्कर अपने गुर्गों को कुरियर बनाकर स्मैक को दिल्ली, उत्तराखंड के साथ साथ बरेली में सप्लाई करते हैं। उनका नाम सामने न आए इसलिए वह कुरियरों का प्रयोग करते हैं। पुलिस ने ऐसे ही एक कुरियर को गिरफ्तार किया है।

बारादरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान शुक्रवार की रात सुरेश शर्मा नगर चौराहे से सीबीगंज के सर्निया गांव निवासी राजा पुत्र नजीर को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसकी स्कूटी में उन्हें 1.74 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी के रहने वाले रिफाकत उसका भाई इशाकत और उनका चाचा शराफत स्मैक बनाने का काम करते है।

इसके लिए वह झारखंड से कच्चा सामान मंगाते है और फिर उसके बाद गांव के जंगलों में उससे स्मैक तैयार करते है। इसके बाद लड़कों से कमीशन के आधार पर बिक्री कराते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की रिपोर्ट दर्ज कर राजा को जेल भेज दिया है।

व्हाट्सएप कॉल पर होती है बात
सविलांस से बचने के लिए कुरियर और स्मैक बनाने वाले एक दूसरे से व्हाट्सएप कॉल करके बात करते हैं। इससे उनकी बातचीत रिकार्ड नहीं हो पाती है। यह तस्कर पुलिस से बचने के लिए लंबे समय से इस तरह से ही बातचीत कर रहे हैं।

संपत्ति की भी होगी जांच
रिफाकत उसका भाई इशाकत और उनका चाचा शराफत गांव से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। इसके साथ ही उनकी संपत्ति का ब्यौरा भी तैयार कराया जाएगा। बताया जाता है आरोपियों ने गांव और उसके आस-पास में काफी संपत्ति जुटा ली है।

पुलिस ने गश्त के दौरान स्मैक तस्कर को पकड़ा है। पूछताछ में उसने तीन लोगों के नाम बताए हैं। उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार