रामपुर : सगे भाई ने की भाई की हत्या, रिपोर्ट दर्ज
रामपुर/ टांडा, अमृत विचार। भाई की रॉड मारकर हत्या करने के मामले में मृतक की पत्नी ने देवर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है। रुपबंसत की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। नगर के मोहल्ला भीमापुरी निवासी किरन ने कोतवाली में तहरीर देकर …
रामपुर/ टांडा, अमृत विचार। भाई की रॉड मारकर हत्या करने के मामले में मृतक की पत्नी ने देवर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है। रुपबंसत की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
नगर के मोहल्ला भीमापुरी निवासी किरन ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने देवर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में कहा गया है कि रविवार रात मेरे पति रूपबसन्त घर पर थे। इस दौरान देवर लेखराज की पति के साथ नोंकझोंक हो गई, जिसके बाद वह गाली देने लगा। पति द्वारा गाली देने का विरोध करने पर उसके देवर ने पति के सर पर लोहे की राड से वार किया।
इससे उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पति को इलाज के लिए ले जाने के लिए अपने भाई को फोन पर बुलाया। मुरादाबाद स्थित डेंटल कालेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आसपास व परिवार के अन्य लोगों ने बताया कि बीते माह भी आपस में झगड़ा हुआ था। जिसमें बाद में समझौते पर दोनों मान गए थे। रविवार को मृतक की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस ने देवर लेखराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की लगातार तलाश की जा रही है। आदेश कुमार, कोतवाली इंचार्ज
