राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका : प्रेमावती
हरदोई। डॉ.राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय अल्लीपुर हरदोई में अल्लीपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिपा. अध्यक्ष ने कहा- राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। दरसअस डॉ.राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय अल्लीपुर हरदोई में स्नातक व परास्नातक परीक्षा में सर्वाधिक अंकों से उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह सोमवार …
हरदोई। डॉ.राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय अल्लीपुर हरदोई में अल्लीपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिपा. अध्यक्ष ने कहा- राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। दरसअस डॉ.राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय अल्लीपुर हरदोई में स्नातक व परास्नातक परीक्षा में सर्वाधिक अंकों से उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती व क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र भाजपा पीके वर्मा ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
अध्यक्ष ने समस्त विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि, राष्ट्रनिर्माण मे शिक्षा की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षा से ही जीवन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। आप सब की सफलता हमारे हरदोई मे शैक्षणिक गतिविधियों को गति प्रदान करने मे सहायक होगी। प्रतिभा सम्मान समारोह मे प्रमुख रूप से महाविद्यालय परिवार, प्रतिभाशाली विद्यार्थीगण व अभिभावक उपस्थित रहे।
रजिस्टर पर फर्जी हाजिरी लगाकर हड़प रहे थे धन, सीडीओ ने पकड़ा
मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आकांक्षा राना ने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की तरफ से संचालित ओ लेवल प्रशिक्षण केन्द्र गंगा सागर इंस्टीटृयूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सरायथोक पूर्वी, हरदोई का का औचक निरीक्षण किया। इंस्टीट्यूट में रजिस्टर पर फर्जी उपस्थिति पाए जाने पर सीडीओ ने सरकार की अग्रिम दी गयी धनराशि वापस लिए जाने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ के अनुसार निरीक्षण के समय केन्द्र पर 11 प्रशिक्षणार्थियों में से सात प्रशिक्षणार्थी ही प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए पाये गये। पूरी खबर पढ़नें ले लिए यहां क्लिक करें:-हरदोई: रजिस्टर पर फर्जी हाजिरी लगाकर हड़प रहे थे धन, सीडीओ ने पकड़ा
