पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तनातनी, अखिलेश ने गुणवत्ता पर उठाया सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को अपनी सौगात बताने वाली सपा की उद्घाटन को लेकर सरकार से ठन गई है। गाजीपुर प्रशासन ने एक्सप्रेस वे पर सपा की रथ यात्रा को अनुमति नहीं दी तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुणवत्ता पर उठाते हुए सरकार पर जमकर बरसे। और कहा कि इस एक्सप्रेस वे की गुणवत्ता …

लखनऊ। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को अपनी सौगात बताने वाली सपा की उद्घाटन को लेकर सरकार से ठन गई है। गाजीपुर प्रशासन ने एक्सप्रेस वे पर सपा की रथ यात्रा को अनुमति नहीं दी तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुणवत्ता पर उठाते हुए सरकार पर जमकर बरसे। और कहा कि इस एक्सप्रेस वे की गुणवत्ता बेहद खराब है। यदि सपा इसे बनवाती तो आगरा एक्सप्रेस वे से भी बेहतर बनवाती।

सपा अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि भाजपा सपा सरकार के कार्यों का श्रेय लेने का प्रयास कर रही है। ऐसा एक्सप्रेस वे बना दिया है, जिस पर तेज चलने पर पेट में दर्द होने लगेगा। हाल ही में हुई बरसात में इस सड़क की गुणवत्ता की कलई भी खुल गई थी। उन्होंने विधानसभा चुनाव में श्रेय लेने के लिए आधी-अधूरी तैयारी के साथ उद्घाटन का आरोप भी लगाया। कहा कि उद्घाटन के बहाने किसी को एक्सप्रेस वे पर चलने की अनुमति नहीं दी गई है। अब सपा फूल चढ़ाकर सांकेतिक रूप से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेगी और बहुत जल्द पार्टी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चलने का कार्यक्रम बनाएगी।

यह भी पढ़ें:-हमीरपुर: ट्रक की टक्कर से स्कार्पियो सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दो घायल

जब तक नए नाम की तख्ती बनवाएंगे, सरकार बदल जाएगी

योगी सरकार द्वारा आजमगढ़ का नाम बदलकर ‘आर्यमगढ़’ किए जाने की अटकलों के बारे में पूछे गए सवाल पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर आजमगढ़ का नाम बदला जाएगा तो सपा सरकार जब सत्ता में आएगी तो फिर दोबारा इसे बदल दिया जाएगा। हालांकि जब तक नाम बदलकर तख्ती पर लिखवाएंगे तब तक तो सपा की सरकार बन जाएगी।

संबंधित समाचार