पीलीभीत: 100 मीटर दौड़ में फईम और कुसुमलता ने मारी बाजी
पीलीभीत, अमृत विचार। गांधी स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन किया गया। समापन के आखिरी दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। जहां जीतने वाली टीम को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय सिंह गंगवार के द्वारा सम्मानित किया गया। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से आयोजित दो …
पीलीभीत, अमृत विचार। गांधी स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन किया गया। समापन के आखिरी दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। जहां जीतने वाली टीम को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय सिंह गंगवार के द्वारा सम्मानित किया गया।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से आयोजित दो दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के दूसरे दिन गांधी स्टेडियम में पुरुष वर्ग के लिए लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस, कुश्ती, भारोत्तोलन, कबड्डी और वॉलीबॉल की प्रतियोगिता कराई गई। जबकि महिला वर्ग के लिए लंबी कूद, डिस्कस और कबड्डी का आयोजन कराया गया।
कार्यक्रम के समापन में सदर विधायक संजय सिंह गंगवार को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया। जहां खेल शुरू होने से पहले उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में फईम ने पहला, मोहम्मद खान ने दूसरा और मोहम्मद राशिद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
दौ साै मीटर दौड़ में मोहम्मद रेहान कोे प्रथम, मोहम्मद फईम को द्वितीय और तृतीय स्थान मोहम्मद खान रहे। इसी क्रम में चार सौ मीटर में लवप्रीत सिंह, गजेंद्र कुमार और देवेश राठौर रहे। आठ सौ मीटर दौड़ में ताजिम खान, अमित कुमार, भानु प्रताप, 1500 मीटर में कपिल कुमार, सतनाम, प्रदीप कुमार क्रमश प्रथम द्वितीय और तृतीय रहे। लंबी कूद में शनि गावस्कर प्रथम, सुमित पाठक द्वितीय और मोहम्मद खान तीसरे स्थान पर रहे।
ऊंची कूद में अरशद खान को पहला, मोहम्मद खान दूसरा, सुरजीत को तीसरा स्थान मिला। गोला फेंक में अनूप बिहार को पहला, हिमांशु को दूसरा और मोहम्मद अयूब तीसरे स्थान पर रहे।चक्का फेंक में अनूप बिहार प्रथम, हिमांशु को द्वितीय और रूप किशोर तृतीय स्थान पर रहे। भारोत्तोलन में वीरपाल प्रथम, जयप्रकाश द्वितीय स्थान पर रहे। कुश्ती में 50 किलो में मुकेश कुमार को पहला, अमन खान को दूसरा स्थान मिला।
वॉलीबॉल में अमन हालदार की टीम को पहला और विशाल की टीम को दूसरा स्थान मिला। कबड्डी में सादिक को टीम विजेता और बूंट कुशवाह की टीम को विजेता घोषित किया गया। महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ में कुसुमलता, शिवानी, कोमल राठौर और 200 मीटर दौड़ में प्रियांशी राठौर, प्रतिभा, कोमल एवं 400 मीटर दौड़ में प्रियांशी राठौर,भावना, कोमल, वहीं 800 मीटर दौड़ में प्रियांशी राठौर, भावना, संदीप कौर क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान रहा। लंबी कूद में मानसी गंगवार प्रथम, शीतल द्वितीय और अंजू तृतीय स्थान पर रही। वहीं चक्का फेंक में अंजू प्रथम, मानसी गंगवार द्वितीय और नेहा गंगवार तृतीय स्थान रही।
कबड्डी में नेहा गंगवार बीसलपुर की टीम विजेता और आशिंका दिवाकर अमरिया की टीम उपविजेता रही। कुश्ती 60 किलोग्राम में पारुल जायसवाल विजेता और जूबिया खान उपविजेता रही। जीतने वाले समस्त खिलाड़ियों को सदर विधायक ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी राजकुमार,प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल सर्वेद्र नाथ शुक्ला, राजीव कुमार, प्रशांत शुक्ला, गुरूमेज सिंह, दयावती, अविनाश, लक्ष्मीकांत शर्मा मौजूद रहे।
