दर्दनाक हादसा- ढह गया मकान, 4 बच्चों और 5 महिलाओं की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख
वेल्लोर (तमिलनाडु)। तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में शुक्रवार को एक मकान ढह गया जिससे चार बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। जिले के पेरनामबत में हुई दुर्घटना में चार बच्चों और पांच महिलाओं की मौत हो गई। मुख्यमंत्री स्टालिन …
वेल्लोर (तमिलनाडु)। तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में शुक्रवार को एक मकान ढह गया जिससे चार बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
जिले के पेरनामबत में हुई दुर्घटना में चार बच्चों और पांच महिलाओं की मौत हो गई। मुख्यमंत्री स्टालिन ने एक बयान में शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।
