मिशन 2022: जेपी नड्डा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को कल करेंगे संबोधित
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोमवार से शुरू हो रहे अपने दो दिवसीय दौरे में गोरखपुर और कानपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों को सम्बोधित करेंगे। वह कानपुर में क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही सात जिला कार्यालयों का भी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। जेपी नड्डा कल 22 नवम्बर को दोपहर 12:15 …
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोमवार से शुरू हो रहे अपने दो दिवसीय दौरे में गोरखपुर और कानपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों को सम्बोधित करेंगे। वह कानपुर में क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही सात जिला कार्यालयों का भी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।
जेपी नड्डा कल 22 नवम्बर को दोपहर 12:15 बजे गोरक्षनाथ मंदिर में जनकल्याण की मंगलकामना के साथ पूजा अर्चना करेगें जबकि तीन बजे चम्पादेवी पार्क, सर्किट हाउस के पास, गोरखपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। पार्टी अध्यक्ष शाम 4:30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट के निकट वनटंगिया परिवारों से बातचीत करेंगे जिसके बाद वह लखनऊ आयेंगे।
दो दिवसीय प्रवास के दूसरे और अंतिम दिन श्री नड्डा 23 नवम्बर को प्रातः 11;15 बजे सब्जी मंडी किदवईनगर कानपुर में बाबा नामदेव गुरूद्वारा में मत्था टेकेगें। इसके पश्चात् पूर्वान्ह 11:45 बजे प्लाट नम्बर 2 जूही साकेतनगर कानपुर में कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करने के साथ ही 7 जिला कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। दोपहर दो बजे रेलवे मैदान, निरालानगर कानपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।
सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ साझा की तस्वीर, कहा- एक भारत नया बनाना है…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार की सुबह एक अलग ही अंदाज में नजर आए। पीएम मोदी राजधानी लखनऊ स्थित राजभवन में सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ के कंधे पर हाथ रखकर चहलकदमी करते हुए दिखाई पड़े साथ दोनों नेता गंभीर चर्चा में मशगूल भी नजर आए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ साझा की तस्वीर, कहा- एक भारत नया बनाना है…
