मुसलमान दूसरों को नेता बनाने की बजाए खुद बने नेता: असदुद्दीन ओवैसी
बाराबंकी। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा कि प्रदेश में 19 फीसदी मुस्लमान है। लेकिन आज तक अपनी कोई राजनीतिक जमीन नहीं बना पाये। दूसरों को नेता बनाने की बजाए अब खुद नेता बनने के लिए काम करो। यहां रामनगर के रामपुरा गांव में शोषित वंचित समाज सम्मेलन को संबोधित करते …
बाराबंकी। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा कि प्रदेश में 19 फीसदी मुस्लमान है। लेकिन आज तक अपनी कोई राजनीतिक जमीन नहीं बना पाये। दूसरों को नेता बनाने की बजाए अब खुद नेता बनने के लिए काम करो। यहां रामनगर के रामपुरा गांव में शोषित वंचित समाज सम्मेलन को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 11 फीसदी यादवों के साथ मुलायम सिंह मुख्यमंत्री बन सकते हैं।
मुसलमान तो प्रदेश में 19 फीसदी हैं, अपनी ताकत को पहचानों और और नेता बनाने की जगह पर नेता बनो तभी तुम आगे बढ़ सकोगे और तुम्हारी पहचान होगी। जब तक तुम अपनी ताकत को नहीं पहचानोगे तब तक तुम्हारा भला होने वाला नहीं है।
पढ़ें: तकनीक को पुलिस की जरूरत के मुताबिक ढालना अपरिहार्य: पीएम मोदी
उन्नाव का 17 वर्षीय फैजल जो सब्जी बेचता था। उसकी पुलिस थाने में मौत हो जाती है। लेकिन किसी भी पुलिस वाले के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। वहीं, गोरखपुर में पुलिस कस्टडी में एक गुप्ता की मौत होती है तो हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसके घर जाते हैं और उसके परिवार को 50 लाख का चेक देते हैं।
ओवैसी ने पूछा कि एक प्रदेश में यह अंतर क्यों?
पिछले 5 वर्षों से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो एक मिशन के तौर पर मुसलमानों को पीछे करने का कार्य कर रही है। यहां के जैदपुर कस्बे में कपड़े का बड़ काम होता था। कपड़ा देश ही नहीं विदेशों में भी भेजा जाता था। लेकिन सरकार की गलत नीतियों के चलते अब केवल ही पावर लूम बचे हैं। बुनकर समाज बेरोजगार हो गया है। वैसे ही स्लाटर हाउसों को भी बंद किया गया है। जबकि उसको सुधारना चाहिए था। हमें सारे आपसी मतभेदों को भुलाकर अपनी ताकत को मजबूत करना होगा और अपनी पार्टी के प्रत्याशी को जीता कर प्रदेश में अपनी सरकार बनानी होगी। तभी हमें अपना हक मिल सकेगा।
