यूपी में उद्यमियों को मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दिया ये आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में उद्योगों की अधिक से अधिक स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर हैं। इसलिए रविवार को लोकभवन में उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से दिए जाने वाले अनापत्ति प्रमाणपत्र की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाए। जिससे नए स्थापित होने वाले उद्योगों को मदद मिल सके। …

लखनऊ। प्रदेश में उद्योगों की अधिक से अधिक स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर हैं। इसलिए रविवार को लोकभवन में उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से दिए जाने वाले अनापत्ति प्रमाणपत्र की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाए। जिससे नए स्थापित होने वाले उद्योगों को मदद मिल सके।

बैठक में मुख्यमंत्री योगी अधिकारियों से कहा कि इस तरह का माहौल बनाया जाए, जिससे नए उद्यमी सहूलियत महसूस करें।इस दौरान मुख्यमंत्री ने धान क्रय केंद्रों की खरीद का जिक्र करते हुए कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ धान की खरीद की जानी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसान को अपनी उपज बेचने में कोई असुविधा न हो। इसके लिए अधिकारी निरंतर इन धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण भी करते रहें। किसानों को उनकी उपज का समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

इससे पहले कोरोना के प्रभाव का आकलन बैठक में किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेस, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण के चलते राज्य में हालात नियंत्रित हैं। 41 जिलों में अब एक भी कोविड पॉजीटिव केस नहीं हैं। 14 करोड़ 79 लाख 86 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।

भाजपा सरकार की नीयत में खोट: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं द्वारा चुनाव बाद कृषि कानूनों को लाने के बयान पर कहा कि भाजपा सरकार की नीयत में खोट है। भाजपा किसानों की हितैषी नहीं है। सपा प्रमुख रविवार को पार्टी मुख्यालय में लोगों को संबोधित कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-भाजपा सरकार की नियत में खोट: अखिलेश यादव

संबंधित समाचार