बरेली: कांग्रेस महानगर कमेटी ने कैंट क्षेत्र में निकाली प्रतिज्ञा यात्रा
बरेली, अमृत विचार। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में प्रदेशीय आह्वान पर हर वार्ड में निकाली जा रही प्रतिज्ञा यात्रा के तहत रविवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र में यात्रा निकाली गयी। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय राजीव शर्मा के निवास से प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत की गई। 8 वार्डों में …
बरेली, अमृत विचार। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में प्रदेशीय आह्वान पर हर वार्ड में निकाली जा रही प्रतिज्ञा यात्रा के तहत रविवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र में यात्रा निकाली गयी। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय राजीव शर्मा के निवास से प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत की गई।
8 वार्डों में जनता के बीच से निकली प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान कई नुक्कड़ सभाओं को पार्टी नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहां कि उत्तर प्रदेश में जब से प्रियंका गांधी ने बागडोर संभाली है, कांग्रेस का जनाधार बढ़ा है और लोगों में कांग्रेस के प्रति रुझान देखने को मिल रहा है।
मोहल्ला खत्रीयान, मोहल्ला गढ़ैया, मोहल्ला शेख मिट्ठू 77, मलूकपुर, जसौली कुंवरपुर, मोहल्ला खन्ना, मोहल्ला चक महमूद वार्ड, इजाज नगर गोटिया वार्ड, नई बस्ती, सहसवानी टोला, रोहली टोला क्षेत्र में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली गई।
इस मौके पर डा. नीतू शर्मा, हाजी इस्लाम बब्बू, महेश पंडित, सरदार इकबाल सिंह वाले, विजय मौर्य, अंजुम बिसारिया संगीता कौशल, मोबिन अंसारी, नासिर, कासिम, रविंद्र मिश्रा, डॉक्टर मेहंदी हसन, डॉक्टर शरबत हुसैन, दशमेश, कौशल, साहिब सिंह, हाशमी, शेखर अग्रवाल, तस्लीम रजा, रेहान अहमद, मोहम्मद कासिम, रतन सक्सेना, सुधीर रस्तोगी,आरिफ, विक्की अली आदि मौजूद रहे।
