बरेली: एलएलबी तृतीय व पंचम सेमेस्टर में 22 को होंगे प्रवेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में एलएलबी तृतीय और पंचम सेमेस्टर में 22 नवंबर को प्रवेश होंगे। विधि विभागध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रवेश के लिए विभाग में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक छात्रों को आना होगा। छात्र समय से पहुंचकर प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। प्रवेश के दौरान छात्रों को पास किये …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में एलएलबी तृतीय और पंचम सेमेस्टर में 22 नवंबर को प्रवेश होंगे। विधि विभागध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रवेश के लिए विभाग में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक छात्रों को आना होगा। छात्र समय से पहुंचकर प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। प्रवेश के दौरान छात्रों को पास किये गए समस्त सेमेस्टर के अंकपत्र लाना अनिवार्य है।

तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश की पात्रता प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर में मिलाकर किन्हीं आठ पेपर में पास होना अनिवार्य है व इन आठ पेपर में न्यूनतम 360/800 (45%) अंक प्राप्त करे हों। पंचम सेमेस्टर में प्रवेश की पात्रता प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर में क्लियर पास होना है। साथ ही तृतीय व चतुर्थ सेमेस्टरों में मिलाकर किन्हीं 8 पेपर में पास हो व इन 8 पेपर में न्यूनतम 360/800 (45%) अंक प्राप्त किये हों जिन सेमेस्टर के मूल अंकपत्र कॉलेज में अभी उपलब्ध नहीं हुए हैं।

उनके इंटरनेट से निकाले गए स्व हस्ताक्षरित अंकपत्र फॉर्म में संलग्न किए मान्य होंगे। प्रवेश 30 नवम्बर 2021 तक अवश्य ले लें। फीस ऑफलाइन कॉलेज में ही जमा होगी। तृतीय व पंचम सेमेस्टर का शुल्क छात्र के लिए 2151 और छात्रा के लिए 1971 रुपये है।

संबंधित समाचार