अयोध्या में उत्कृष्ट कर्मचारियों व ग्रामीण डाक सेवकों को किया गया पुरस्कृत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले डाक मंडल में सुकन्या समृद्धि, डाक जीवन बीमा, बचत योजनाओं का महा मेला गांधी सभागार में आयोजित किया गया। प्रदेश के चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि देश का किसान आज भी कड़ी मेहनत करने के बाद धन संचय नहीं कर पाता। किसान व उसके परिवार के भविष्य को आर्थिक …

अयोध्या। जिले डाक मंडल में सुकन्या समृद्धि, डाक जीवन बीमा, बचत योजनाओं का महा मेला गांधी सभागार में आयोजित किया गया। प्रदेश के चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि देश का किसान आज भी कड़ी मेहनत करने के बाद धन संचय नहीं कर पाता।

किसान व उसके परिवार के भविष्य को आर्थिक मजबूती देने के लिए डाकघर की ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना, बचत खाता, बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना अधिक लाभकारी है। मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर आरएन यादव ने बताया कि अमूमन किसान के पास योजना की जानकारी व इतना पैसा नहीं होता है कि वह बीमा कराने डाकघर तक आये।

पढ़ें: उन्नाव में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का मनाया गया जन्मदिन

उसकी इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए अब शाखा डाकपाल किसानों और जनता को छोटी-छोटी जमा योजनाओं की जानकारी दें व उन्हें डाक विभाग की अल्प बचत योजनाओं का लाभ दें। इस दौरान बेटियों को सुकन्या पासबुक व उपहार और उत्कृष्ट सेवा के लिए सत्येन्द्र प्रताप सिंह, अतुल उपाध्याय, प्रवीण कुमार सिंह, पूनम सिंह, कलावती, दिनेश यादव, राम शंकर गुप्ता, अमर नाथ गुप्ता को पुरस्कृत किया गया।

अयोध्या: मुलायम यादव के जन्मदिन पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने गरीबों को बांटी मिठाइयां

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्मदिन की धूम अयोध्या में भी रही है। सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग व अनोखे तरीके से जन्मदिन को मनाया। किसी ने कॉपी, पेन व मिठाई बांटी तो किसी ने सरसों का तेल वितरित किया। साधु-संतों ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया।

संबंधित समाचार