बरेली: पत्नी से छेड़छाड़ करने पर पति ने मारी गोली, युवक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैंट, अमृत विचार। दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल के भाई ने बताया किया दो पहले आरोपियों से उसके भाई का विवाद हो गया था। इसी रंजिश में गोली …

कैंट, अमृत विचार। दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल के भाई ने बताया किया दो पहले आरोपियों से उसके भाई का विवाद हो गया था। इसी रंजिश में गोली मारी गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल ने आरोपी की पत्नी से छेड़छाड़ कर दी थी। मना करने पर गाली गलौज की। आरोपी ने बताया कि उसने गोली नहीं मारी है। पता नहीं घायल को गोली किसने मारी है।

ख्वाजा नगर मोहनपुर नकटिया निवासी अमीर फैसल ने बताया कि उसके भाई अली का मोहनपुर निवासी शमशाद हुसैन उर्फ डंपी, बबलू लंगड़ा, तौफीक व उसके साथियों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद आरोपी अली से रंजिश मानने लगे थे। 22 नवंबर की रात 10:30 बजे शमशाद हुसैन, बबलू और तौफीक अपने साथियों के साथ उसके घर में आ गए। इसके बाद आरोपी अली को घर से खींच लाए। आरोप है कि इसी दौरान शमशाद ने अपने हाथ में लिए असलाह से गोली चला दी।

अमीर ने बताया कि गोली अली के बायीं ओर सीने में लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अमीर ने बताया कि इसी दौरान लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले आरोपी को कर दिया। वहीं अली की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अली की तहरीर पर पुलिस ने शमशाद, बबलू और तौसीफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

छेड़छाड़ में हुई वारदात
लोगों ने बताया कि शमशाद उर्फ डम्पी प्रापर्टी का काम करता है। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। वहां से रात 10.30 बजे वापस आया। शमशाद नकटिया में अपनी गैराज में कार खड़ी करने लगा। इसी दौरान अली नशे की हालत में वहां पहुंचा और गैराज के शटर पर पेशाब करने लगा। जब शमशाद ने मना किया तो गली गलौज करने लगा।

चश्मदीदों ने बताया कि लोगों के सामने अली नंगा होकर खड़ा हो गया। इससे बात बिगड़ गई। इसी बीच किसी किसी ने गोली चला दी। उधर शमशाद ने गोली चलाने से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।

संबंधित समाचार