हरदोई: मछली ले जा रहा है डाला पलटा, गांव वालों ने लूटी जमकर मछलियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। मछली लेकर आ रहा पिकअप डाला जानवरों का झुंड बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बुधवार की देर शाम हाइवे पर पलट गया। जानकारी के अनुसार शाहाबाद की ओर बुधवार की शाम को एक पिकअप डाला मछलियां लादकर जा रहा था। उधरनपुर गांव के पास अचानक सड़क पर गोवंश का झुंड आ जाने से …

हरदोई। मछली लेकर आ रहा पिकअप डाला जानवरों का झुंड बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बुधवार की देर शाम हाइवे पर पलट गया। जानकारी के अनुसार शाहाबाद की ओर बुधवार की शाम को एक पिकअप डाला मछलियां लादकर जा रहा था। उधरनपुर गांव के पास अचानक सड़क पर गोवंश का झुंड आ जाने से डाला पलट गया।

जिससे ड्राइवर सनी यादव घायल हो गया। मछलियां सड़क पर दूर-दूर तक बिखर कर हाईवे पर तड़पने लगी। राहगीर बिखरी हुई मछलियों को देखकर टूट पड़े, और झोले व पन्नी में मछलियां भर कर घर ले जाने लगे। शाहबाद के मछली व्यापारी वसीम ने बताया कि बदायूं से मछली लेकर शाहाबाद आ रहे थे तभी शाहाबाद से लगभग 5 किलोमीटर पहले उधरनपुर गांव में मछली से भरा डाला पलट गया। हादसे से हाइवे पर काफी लंबा जाम लग गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया, घायल वाहन चालक को सीएचसी शाहाबाद के लिए भेजा गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मछली व्यापारी का डाला पलटने से हजारों का नुकसान हो गया।

ग्रामीण मार्गों पर विशेष रूप से दिया जाए ध्यान : केशव मौर्य

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ग्रामीण मार्गों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। बाईपास व रिंग रोड के कार्यों को जल्द पूरा हो और अधूरे व जर्जर पुलों के निर्माण कार्य में और अधिक तेजी लाई जाय। विभाग में नवनियुक्त सहायक अभियंताओं की क्षमता व प्रतिभा का भरपूर लाभ लिया जाय। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-ग्रामीण मार्गों पर विशेष रूप से दिया जाए ध्यान : केशव मौर्य

संबंधित समाचार