बरेली: हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से बुरी तरह झुलसी महिला, दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवाबगंज, अमृत विचार। भदपुरा ब्लॉक के गांव नौगवां भगवंतपुर में हाईटेंशन लाइन के छूने से एक महिला बुरी तरह झुलस गई। बिजली विभाग की लापरवाही से हुई इस घटना को अमृत विचार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को देखकर गांव में पैनी नजर सामाजिक संस्था की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार पहुंची और …

नवाबगंज, अमृत विचार। भदपुरा ब्लॉक के गांव नौगवां भगवंतपुर में हाईटेंशन लाइन के छूने से एक महिला बुरी तरह झुलस गई। बिजली विभाग की लापरवाही से हुई इस घटना को अमृत विचार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को देखकर गांव में पैनी नजर सामाजिक संस्था की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार पहुंची और लोगों से जानकारी ली। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर उन्होंने महिला का हाल जाना।

नवाबगंज से आप प्रत्याशी पैनी नजर सामाजिक संस्था की प्रदेश अध्यक्ष ने गांव के लोगों से पूछा कि तो गांव के लोगों ने बताया कि उन लोगों के घर पहले से बने थे। जबकि लाइन बाद में लगाई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि तारों से कई बार घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन बिजली विभाग ने अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया है।

हादसे में एक ग्रामीण व दो पशुओं की जान करंट से जा चुकी है। इसके बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों से पूछताछ की, लेकिन अधिकारियों ने घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि जल्द लाइन नहीं हटाई गई तो वह रिपोर्ट दर्ज कराकर आंदोलन करेंगी। उन्होंने घायल महिला को मुआवजा दिलाने की मांग बिजली विभाग के अधिकारियों से की है।

संबंधित समाचार