UPPSC RO/ARO Recruitment Exam 2021: एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, 2 शिफ्ट में होगी परीक्षा

UPPSC RO/ARO Recruitment Exam 2021: एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, 2 शिफ्ट में होगी परीक्षा

UPPSC RO/ARO Recruitment Exam 2021: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (सामान्य/विशेष चयन) आरओ/एआरओ 2021 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग के अनुसार, सामान्य चयन के लिए 228 और विशेष चयन के लिए 109 सीटों पर भर्ती होनी है। आपको बता दें कि 357 पदों …

UPPSC RO/ARO Recruitment Exam 2021: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (सामान्य/विशेष चयन) आरओ/एआरओ 2021 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग के अनुसार, सामान्य चयन के लिए 228 और विशेष चयन के लिए 109 सीटों पर भर्ती होनी है। आपको बता दें कि 357 पदों की वैकेंसी के लिए करीब 559165 कैंडिडेंट्स ने आवेदन किया है।

आपको बता दें कि एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट www.uppsc.nic.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षा 5 दिसंबर 2021 से यूपी के 22 शहरों में आयोजित होगी। आइए जानते हैं क्या है एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया। वहीं, आपको बता दैं कि परीक्षा 2 शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक जबकि दूसरी शिफ्ट 2:30 बजे से 3:30 बजे तक होगी। वहीं, 5 दिसंबर 2021 को होने वाली यह परीक्षा 22 शहरों में आयोजित होगी।

इन शहरों में होगी परीक्षा
1. बरेली
2. गोरखपुर
3. अयोध्या
4. गाजियाबाद
5. आगरा
6. बस्ती
7. इटावा
8. गाजीपुर
9. प्रयागराज
10. आजमगढ़
11. जौनपुर
12. झांसी
13. मेरठ
14. मुरादाबाद
15. रायबरेली
16. वाराणसी
17. सीतापुर
18. मिर्जापुर
19. कानपुर नगर
20. लखनऊ
21. बाराबंकी व मथुरा

इस तरह करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
1. सबसे पहले आपको UPPSC की वेबसाइट www.uppsc.nic.in पर जाना होगा।
2. वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी।
4. दोनों जानकारियों को भरने के बाद सब्मिट कर दें।
5. इसके बाद एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
6. आप इसे डाउनलोड करके रख लें और इसका प्रिंट निकालना न भूलें।

इसे भी पढ़ें…

सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इस शानदार मौके पर जल्दी करें अप्लाई