बरेली: पति बेंगलूरू में, देवर ने तमंचे के बल पर किया भाभी का रेप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली एक महिला के साथ जबरन उसके देवर ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने किसी तरह अपने सास-ससुर और ससुरालियों को बताया तो उन्होंने भी उसे घर से निकाल दिया गया। मामले की शिकायत लेकर महिला …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली एक महिला के साथ जबरन उसके देवर ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने किसी तरह अपने सास-ससुर और ससुरालियों को बताया तो उन्होंने भी उसे घर से निकाल दिया गया। मामले की शिकायत लेकर महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची तो एसएसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दे दिए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

पति बैंगलुरू में करता है नौकरी, महीनों बाद आता है
दरअसल, सीबीगंज की रहने वाली महिला ने बताया कि कुछ साल पहले उसका निकाह आंवला के एक युवक से हुआ है। उसका पति बैंगलूरू में नौकरी करता है। जिसकी वजह से 5 से 6 महीने बाद ही घर आता है। पीड़ित महिला घर में ससुरालियों के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि उसका देवर आए दिन उसके साथ अश्लील हरकतें करता रहता है।

आरोप है कि बीते मंगलवार को उसने जबरन उसका रेप कर दिया। मंगलवार देर रात वह अपने कमरे में अकेली सो रही थी। इसी बीच देवर जबरन कमरे में घुस आया और तमंचे के बल पर उसका रेप किया। अगले दिन जब महिला ने अपने सास-ससुर से इसकी शिकायत की तो उन्होंने उल्टा उसे ही डांट फटकार कर घर से निकाल दिया। किसी तरह वह मायके पहुंची और जब परिजनों ने शिकायत की तो ससुरालियों ने उन्हें भी धमकाया।

एसएसपी ने आंवला पुलिस को जांच के दिए निर्देश
शुक्रवार को पीड़ित महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची। पूरी घटना सुनने के बाद मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने आंवला पुलिस को जांच के निर्देश दिए है। साथ ही महिला को आश्वासन भी दिया है।

यह भी पढ़े-

बरेली: SSP ऑफिस में महिला का हाई बोल्टेज ड्रामा, रस्सी डाल कसने लगी गला, बोली- देवर की लगन आ रही है, खुदकुशी करना चाहती हूं

संबंधित समाचार