सीतापुर: परसेंडी विकासखंड में खेल प्रतियोगिता के दौरान हुई मारपीट, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। परसेंडी विकासखंड क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कसरैला में खेल प्रतियोगिता चल रही थी। इसमें विकास खंड क्षेत्र के विद्यालयो के बच्चे और शिक्षक आये हुए थे। बतातें हैं कि इसी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय उमरी के शिक्षक मो. आरिफ अपने विद्यालय के बच्चो को खेल में जबरदस्ती शामिल करने का दबाव बनाने लगे। …

सीतापुर। परसेंडी विकासखंड क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कसरैला में खेल प्रतियोगिता चल रही थी। इसमें विकास खंड क्षेत्र के विद्यालयो के बच्चे और शिक्षक आये हुए थे। बतातें हैं कि इसी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय उमरी के शिक्षक मो. आरिफ अपने विद्यालय के बच्चो को खेल में जबरदस्ती शामिल करने का दबाव बनाने लगे।

तभी निर्णायक की भूमिका कर रहे पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरैचा के अनुदेशक नन्द किशोर ने कहा कि आप के बच्चे को अगली बार में अवसर दिया जायेगा। आरोप है कि इस बात पर शिक्षक मो. आरिफ आग बबूला हो गए और अनुदेशक नन्द किशोर को थप्पड़ मार दिया और हाथापाई करने लगे, जिसमे वहाँ पर मौजूद अन्य शिक्षक और अनुदेशको ने मामले को शांत कराया उक्त प्रकरण की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी हृदय शंकर लाल श्रीवास्तव को दी गयी।

उन्होंने मामले को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार को अवगत कराया। जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मो. आरिफ को अनुशाशन हीनता के कारण निलंबित कर बीआरसी परसेंडी से सम्बब्ध कर दिया है। घटना की जांच उमेश कुमार गौतम खंड शिक्षा अधिकारी ऐलिया को दी गयी है।

पोषण वाटिका लगाएं, बच्चों को सुपोषित बनाएं : डीपीओ

बच्चों को सुपोषित बनाने में पोषण वाटिका अहम भूमिका निभा सकती है। बच्चों को सही पोषण इन वाटिकाओं के जरिये ही मिलेगा।इसलिए सभी लोग घर की छतों और खाली जगह पर पोषण वाटिका अवश्य लगवाएं। पोषण वाटिका के लिए पौधों के चयन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद ले सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-पोषण वाटिका लगाएं, बच्चों को सुपोषित बनाएं : डीपीओ

 

संबंधित समाचार