बरेली: फरीदापुर चौधरी में अवैध स्लाटर हाउस मामले में दो टीमें करेंगी जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फरीदापुर चौधरी में संचालित अवैध स्लाटर हाउस मामले में एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए जांच के लिए टीम का गठन किया है। साथ ही पुलिस कई गौ तस्करों को चिन्हित कर तलाश में जुट गई है। वहीं अवैध बूचड़खाने का पता करने वाले गौरक्षा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता गौकशी और अलग-अलग जगहों पर …

बरेली, अमृत विचार। फरीदापुर चौधरी में संचालित अवैध स्लाटर हाउस मामले में एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए जांच के लिए टीम का गठन किया है। साथ ही पुलिस कई गौ तस्करों को चिन्हित कर तलाश में जुट गई है। वहीं अवैध बूचड़खाने का पता करने वाले गौरक्षा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता गौकशी और अलग-अलग जगहों पर संचालित अवैध बूचड़खानों के मामले में मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी में गुरुवार को एक धार्मिक स्थल के पास लंबे समय से संचालित अवैध स्लाटर हाउस का मामला सामने आया था। फोन कॉल की सूचना पर पहुंचे राष्ट्रीय योगी सेना गौ रक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने मौके पर देखा कि वहां पर कई पशुओं की खाल पड़ी है। मामले की शिकायत ट्वीट के द्वारा आईजी से की। ट्वीट के बाद हरकत में आई इज्जतनगर पुलिस और पशु विभाग की टीम ने भी गौवंशीय पशुओं के होने की पुष्टि की थी।

इसके बाद संगठन जिला मंत्री हिमांशु पटेल की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने गुरुवार की देर रात अज्ञात तस्कर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच के लिए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने दो टीमों का गठन किया है। एसएसपी ने लापरवाही के कारण इज्जतनगर पुलिस को जांच से अलग रखा है। दूसरे थानों की पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच की जाएगी। वहीं मामले के पहले दिन इज्जतनगर पुलिस ने पांच आरोपियों को चिन्हित किया था। जिनकी गिरफ्तारी के लिए इज्जतनगर पुलिस ने दबिश देने की बात कही थी, हालांकि मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

इसके साथ ही पुलिस कुछ दिन पहले क्षेत्र में ही घर के बाहर से चोरी हुए गौवंश की चोरी का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में करीब चार से पांच लोग गौवंश को कार में डालकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय योगी सेना गौ रक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का कहना है कि मंगलवार 28 नवंबर को संगठन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। साथ ही बरेली समेत फरीदपुर व अन्य जगहों पर संचालित अवैध स्लाटर हाउस व धड़ल्ले से चल रही गौकशी को रोकने को लेकर बातचीत करेंगे।

तस्करों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दी गईं हैं, लगातार दबिश भी दी जा रही हैं, जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे – रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार