बरेली: ‘2022 में अखिलेश के नेतृत्व में बनेगी सरकार’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 2022 में सत्ता का चुनाव नहीं है। देश के संविधान व मूलभूत अधिकारों को बचाने का चुनाव है। चुनाव में एक एक वोट महत्वपूर्ण है , इसलिए सभी एकजुट होकर एक एक वोट बनाने का काम करेंगे और आगामी चुनाव मेंअखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनाएंगे। यह बातें शुक्रवार को …

बरेली, अमृत विचार। 2022 में सत्ता का चुनाव नहीं है। देश के संविधान व मूलभूत अधिकारों को बचाने का चुनाव है। चुनाव में एक एक वोट महत्वपूर्ण है , इसलिए सभी एकजुट होकर एक एक वोट बनाने का काम करेंगे और आगामी चुनाव मेंअखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनाएंगे। यह बातें शुक्रवार को मो. कलीमुद्दीन की तरफ से शहर व कैंट विधानसभा में भ्रमण करने निकले वाहन को झंडी दिखाने से पूर्व प्रवक्ता मयंक शुक्ला ने कही।

इस मौके पर ओमेगा क्लासेज के डायरेक्टर व सपा नेता मो. कलीमुद्दीन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत मतदाताओं को वोट बनवाने और मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कहा मौजूदा प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है।

ऐसी सरकार से मुक्ति दिलाने के लिए लोगों के बीच जाना होगा। तभी वोट भी बढ़ा पाएंगे, बूथ भी जीत सकेंगे। शकीलउद्दीन, अरविंद कुमार, फहीम, अरशद, राकेश, शोएब, फजलुर रहमान, रोहित यादव आदि लोग मौजूद रहे ।

संबंधित समाचार