राजधानी में कूड़ा डालने पर पैसे उगलने वाली मशीन आज खुद बनी कूड़ा, देखें
लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन को डिजिटल इंडिया से कनेक्ट करने वाले स्वच्छ एटीएम को आज लखनऊ के हजरतगंज पार्क रोड के पास कुंडे में लावारिस पड़ी हुईं हैं। आपको बता दें कि इस मशीन का शुभारंभ 07 फरवरी 2018 को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने हज़रतगंज में किया था। जिस तरह से राह चलते …
लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन को डिजिटल इंडिया से कनेक्ट करने वाले स्वच्छ एटीएम को आज लखनऊ के हजरतगंज पार्क रोड के पास कुंडे में लावारिस पड़ी हुईं हैं। आपको बता दें कि इस मशीन का शुभारंभ 07 फरवरी 2018 को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने हज़रतगंज में किया था। जिस तरह से राह चलते अक्सर लोग पानी या कोल्ड ड्रिंक की बोतलें, कैन, चिप्स के खाली पैकेट और पॉलीथिन रास्ते में फेंकते हुए आगे बढ़ जाते हैं। पब्लिक की इस आदत को बदलने के लिए शहर में ‘स्वच्छ एटीएम’ लगाए गए थे,यदि आप इसमें कचरा डालते हैं, तो बदले में आपको पैसे मिलेंते थे एक निजी कंपनी ने नगर निगम के साथ मिलकर हजरतगंज व 1090 चौराहे पर दो मशीनें लगाए गए थे।
मशीन को देखने हजरतगंज रात में पहुंचे थे योगी
इसी मशीन की खासियत सुनकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रात में हजरतगंज पहुंचे थे। सीएम ने कहा था कि ये मशीन एक नया इनोवेशन है जिसने ये साबित किया है कि कूड़े की भी एक कीमत होती है, जिसका लाभ हर कोई उठा सकता है। इस मशीन को स्वच्छ भारत अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए सीएम योगी कहा था कि ये मशीन पीएम मोदी के स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत अभियान के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
उन्नाव: ससुराल आए युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, पीएम रिपोर्ट में हुआ ये बड़ा खुलासा
औरास थाना क्षेत्र के पूरन खेड़ा गांव में रहने वाले साले के तिलक में शामिल होने आए बहनोई की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। चाचा की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर निगलने से मौत होने की पुष्टि हुई है। डॉक्टर ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित करवाया है।
