सीएम योगी ने की काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर लोकार्पण की तैयारी की समीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी सीएम योगी ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर लोकार्पण कार्यक्रम और इस उपलक्ष्य में 13 दिसम्बर से 14 जनवरी 2022 तक काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के तहत ‘भव्य काशी दिव्य काशी’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। सीएम योगी ने कहा कि 13 दिसम्बर को काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के लोकार्पण के …

लखनऊ। यूपी सीएम योगी ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर लोकार्पण कार्यक्रम और इस उपलक्ष्य में 13 दिसम्बर से 14 जनवरी 2022 तक काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के तहत ‘भव्य काशी दिव्य काशी’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। सीएम योगी ने कहा कि 13 दिसम्बर को काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के लोकार्पण के पश्चात बाद 14 से 16 दिसम्बर तक काशी के प्रत्येक घर में बाबा का विशेष प्रसाद व धाम के इतिहास से सम्बन्धित कॉफी टेबल बुक का अभियान चलाकर वितरण किया जायेगा।

महारानी अहिल्याबाई होल्कर की ओर से काशी विश्वनाथ मंदिर का पुनरुद्धार कराने के बाद प्रधानमंत्री ने संकल्प के साथ काशी विश्वनाथ धाम का पुनरुद्धार कराया है। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के लोकार्पण से पहले वाराणसी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया जाए। कार्यक्रम के दौरान जन सहभागिता का विशेष ध्यान रखते हुए घरों में साफ-सफाई व दीप प्रज्ज्वलन पर भी फोकस किया जाए।

पढ़ें: UPTET 2021: परीक्षा पेपर लीक होने पर सपा-कांग्रेस ने योगी सरकार पर कसा तंज

यह कार्यक्रम दिव्य और भव्य हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की सभी सड़कें गड्ढामुक्त की जाएं। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया जाए। 12, 13 व 14 दिसम्बर को गंगा घाटों के साथ-साथ शहर की प्रमुख इमारतों व सरकारी भवनों की विशेष रूप से सजावट एवं लाइटिंग करायी जाए। इनके अलावा शहर में स्ट्रीट लाइटों की सुचारु व्यवस्था रहे।

उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में डिजिटल डोनेशन की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के साथ ही काशी का डिजिटल मैप बनाने के निर्देश मण्डलायुक्त वाराणसी को दिए। उन्होंने कहा कि भजन-कीर्तन मण्डलियों को संस्कृति विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान फाइन आर्ट के छात्र-छात्राएं शहर के प्रमुख स्थानों पर अपनी पेटिंग का प्रदर्शन करेंगे। काशी के विकास से सम्बन्धित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाए। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन पूरे एक माह तक किए जाने की रूपरेखा बनायी जाए। काशी के पुनरुद्धार और काशी विश्वनाथ धाम के इतिहास की जानकारी जन-जन तक पहुंचे।

संबंधित समाचार