लखनऊ: यूपीटीईटी परीक्षा की अगली तारीख पर अभी फैसला नहीं
लखनऊ। पेपर लीक होने के कारण रविवार को निरस्त की गयी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के लिये अभी अगली तिथि के बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को कहा कि यूपीटीईटी परीक्षा की नयी तारीख के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने परीक्षा …
लखनऊ। पेपर लीक होने के कारण रविवार को निरस्त की गयी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के लिये अभी अगली तिथि के बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को कहा कि यूपीटीईटी परीक्षा की नयी तारीख के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
उन्होंने परीक्षा की तारीख नियत किये जाने संबंधी मीडिया रिपोर्टों का खंडन करते हुये कहा कि भ्रामकता की स्थिति से बचने के लिये ऐसी सूचनाओं से बचने की कोशिश करनी चाहिये। सूत्रों ने बताया कि यूपीटीईटी परीक्षा लीक मामले में पुलिस ने अब तक प्रयागराज, लखनऊ और फिरोजाबाद समेत कुछ अन्य जिलों से साल्वर गैंग के सदस्यों को दबोचा है।
पढ़ें: हरदोई: कार व पिकअप की भिड़ंत में महिला समेत दो की मौत
आरोप की पुष्टि होने पर इनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जायेगी। गौरतलब है कि प्रयागराज में पेपर लीक होने पर रविवार सुबह यूपीटीईटी परीक्षा निरस्त कर दी गयी थी।
इस मामले पर गंभीर रूख अपनाते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों की जल्द धरपकड़ और सख्त कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये थे। उधर, समाजवादी पार्टी (सपा) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस ने घटना की भर्त्सना करते हुये इसे सरकार की विफलता करार दिया था। अधिक खबरों की जानकारी के लिए यह भी पढ़ें…
लखनऊ: जहरीली हुई राजधानी की हवा, एक्यूआई 400 के पार
तमाम पर्यावरणविदों की चेतावनी और नगर निगम के अथक प्रयासों के बाद भी हवा की शुद्धता बढ़ने की बजाए प्रदूषण के नए आयामों को छू रही है। गुरुवार को लखनऊ की वायु की गुणवत्ता 340 पहुंच गई है। वहीं राजधानी के तालकटोरा इलाके की हवा सबसे खतरनाक हो गई है। यहां एक्यूआई 400 के ऊपर रिकॉर्ड हुई है।
