सीतापुर: रिवाल्वर शूटिंग में शूटर बृजेंद्र सिंह ने मारी बाजी, महिलाओं में अमृता पांडेय अव्वल
सीतापुर। 11वीं वाहिनी पीएसी के एसाल्ट ग्राउंड पर चल रही 46वीं पुलिस वार्षिक शूटिंग अलार्म एफिशिएंसी प्रतियोगिता में सोमवार को भी कई स्तर की फायरिंग हुई। राइफल शूटिंग बिग बोर थ्री पोजीशन नेशनल पैटर्न 60 वाल, एयर पिस्टल महिला व पुरुष की प्रतियोगिता संपन्न कराई गईं। राइफल शूटिंग 300 मीटर थ्री पोजीशन महिलाओं की व्यक्तिगत …
सीतापुर। 11वीं वाहिनी पीएसी के एसाल्ट ग्राउंड पर चल रही 46वीं पुलिस वार्षिक शूटिंग अलार्म एफिशिएंसी प्रतियोगिता में सोमवार को भी कई स्तर की फायरिंग हुई। राइफल शूटिंग बिग बोर थ्री पोजीशन नेशनल पैटर्न 60 वाल, एयर पिस्टल महिला व पुरुष की प्रतियोगिता संपन्न कराई गईं। राइफल शूटिंग 300 मीटर थ्री पोजीशन महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा में गोरखपुर जोन की उपनिरीक्षक मधु गुप्ता प्रथम रहीं।
दूसरे नंबर पर आगरा जोन की आरक्षी मीना सिंह रहीं। इसी प्रतियोगिता में लखनऊ जोन की आरक्षी रश्मि रही तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा राइफल शूटिंग 300 मीटर थ्री पोजीशन महिला टीम की स्पर्धा में लखनऊ जोन की महिला आरक्षी अपूर्व दीक्षित, रश्मि, लता की टीम प्रथम रही। आगरा जोन में मीना सिंह, सरिता, संगीता की टीम द्वितीय स्थान पर रही। प्रयागराज जोन से अंजना, प्रतीक्षा, हेमलता विमल की टीम तीसरे स्थान पर रही।
रिवाल्वर पुरानी स्पर्धा में प्रथम अभ्यास स्काउटिंग लखनऊ जोन के खलीक अहमद प्रथम, गोरखपुर के अनिल दीक्षित द्वितीय व पीएसी मध्य जोन के बृजेंद्र सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा 25 गज द्वितीय अभ्यास में पीएसी मध्य जोन के जोखाई प्रसाद यादव प्रथम, पीएसी मध्य जोन के ब्रजेंद्र सिंह द्वितीय व पश्चिमी जोन के पीसी बृजेंद्र सिंह राणा तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह तृतीय अभ्यास में पीएसी मध्य जोन के बृजेंद्र सिंह प्रथम, लखनऊ जोन के खलीक अहमद द्वितीय व लखनऊ जोन के ही रणविजय सिंह तृतीय पर रहे।
द्वितीय अभ्यास 50 गज स्नैप शूटिंग में पीएसी मध्य जोन के बिजेंद्र सिंह राणा को प्रथम, पीएसी मध्य जोन के बृजेंद्र सिंह द्वितीय व गोरखपुर जोन के अनिल दीक्षित तृतीय स्थान पर रहे। रिवाल्वर शूटिंग सर्वोत्तम लक्ष्य भेदक बृजेंद्र सिंह, एयर पिस्टल 10 मीटर में कानपुर जोन अमृता पांडेय प्रथम व आगरा जोन की मीना सिंह द्वितीय स्थान पर रहीं।
एयर पिस्टल 10 मीटर पुरुष वर्ग में बरेली जोन के अंकुर मान प्रथम , मेरठ जोन के आरक्षी गिरिराज सिंह द्वितीय व मेरठ जोन के ही सन्नी कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर काफी संख्या में पुलिस, पीएसी के अधिकारी व कर्मचारी आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:-बरेली: महिला सखियों ने तोड़ा रिकार्ड, 20 लाख का जमा कराया बिजली बिल
