लखनऊ: अवैध शराब के मामले में 2133 आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार दबिश की कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग ने नवंबर माह में प्रदेश में 6503 अभियोग पकड़े, जिसमें 1,49,752 ली. अवैध शराब बरामद की गई। साथ ही शराब बनाने के लिए तैयार किया गया 6,26,275 किग्रा लहन मौके …

लखनऊ। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार दबिश की कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग ने नवंबर माह में प्रदेश में 6503 अभियोग पकड़े, जिसमें 1,49,752 ली. अवैध शराब बरामद की गई। साथ ही शराब बनाने के लिए तैयार किया गया 6,26,275 किग्रा लहन मौके पर नष्ट किया गया।

अवैध शराब के काम में संलिप्त 2,133 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और 16 वाहन जब्त किये गये। इसी क्रम में बुधवार को आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी. ने बताया कि प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। बीते सप्ताह अयोध्या में 396 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 700 किग्रा लहन मौके पर नष्ट करते हुए आठ अभियोग पंजीकृत किए गए।

बरेली: टैक्टर ट्राली की टक्कर से छात्र घायल

नेशनल हाइवे के रहपुरा अंडर पास के नीचे अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल से घर लौट रहे कक्षा 4 के छात्र को टक्कर मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एम्बुलेंस से अस्पताल भेज दिया। ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। हालांकि चालक फरार हो गया। गांव मीरापुर निवासी जसपाल का बेटा शिवम फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के एक निजी स्कूल के कक्षा 4 में पड़ता है। बुधवार को स्कूल की छुट्टी के बाद करीब दो बजे वह साइकिल से घर लौट रहा था। रहपुरा अंडरपास के नीचे से गुजरा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली चालक ने उसको टक्कर मार दी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- बरेली: टैक्टर ट्राली की टक्कर से छात्र घायल

संबंधित समाचार