अयोध्या: डीएम ने किया हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, अवध विश्वविद्यालय की टीम बनी विजेता
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को अंतर महाविद्यालयी हैंडबॉल महिला प्रतियोगिता का शुभारंभ दीक्षा भवन के मैदान में किया गया। इस दौरान हुए मुकाबलों में अवध विश्वविद्यालय की टीम विजेता बनी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त …
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को अंतर महाविद्यालयी हैंडबॉल महिला प्रतियोगिता का शुभारंभ दीक्षा भवन के मैदान में किया गया। इस दौरान हुए मुकाबलों में अवध विश्वविद्यालय की टीम विजेता बनी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले मुकाबले में रमाबाई राजकीय महिला पीजी कॉलेज और शिव सावित्री महाविद्यालय के मध्य मैच में शिव सावित्री महाविद्यालय 10-3 से विजयी रहा।

दूसरे मुकाबले में अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर अयोध्या और देव इंद्रावती महाविद्यालय के मध्य खेला गया, जिसमें आवासीय परिसर अवध विश्वविद्यालय ने देव इंद्रावती महाविद्यालय को 14-10 से हराकर विजेता बनी। वहीं तीसरे मुकाबले में शिव सावित्री और नंदिनी नगर महाविद्यालय के मध्य शानदार मैच हुआ, जिसमें नंदिनी नगर 12-8 से विजयी रही। फाइनल मुकाबले में अवध विश्वविद्यालय परिसर की टीम ने नंदिनी नगर महाविद्यालय को 17-10 से हराकर अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल महिला प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ टीम बनी।
यह भी पढ़ें:-बरेली: दोनों संदिग्धों की पूछताछ में नहीं मिली कोई जानकारी, परिवार का भी कोई आरोप नहीं, पुलिस मामले में कर रही छानबीन
जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि सभी को अपने बेसिक कांसेप्ट बेहतर करनी चाहिये। बिना बेसिक कांसेप्ट और मनोयोग को समझे बिना हम अपने जीवन में बेहतर नही कर सकते। स्वागत भाषण में प्रो. शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के निर्देश पर हुई थी।
