हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में ऑफलाइन प्रवेश पर लगी रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में सांध्यकालीन कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों का डाटा विवि को भेज दिया है। इसके साथ ही ऑफलाइन प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने बताया कि ऑफलाइन प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले सभी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में सांध्यकालीन कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों का डाटा विवि को भेज दिया है। इसके साथ ही ऑफलाइन प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने बताया कि ऑफलाइन प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थियों का डाटा विवि को भेज दिया है। विवि ने भी प्रवेशार्थियों के रजिस्ट्रेशन नंबर उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आई पर भेज दिया है। इस तरह के सभी विद्यार्थी विवि की वेबसाइट पर जाकर ट्रांजेक्शन नंबर और जन्म तिथि, पंजीकृत मेल, पंजीकृत मोबइल नंबर एवं जन्मतिथि अंकित कर अपना रजिस्ट्रेशन फार्म डाउनलोड कर लें।