अयोध्या: दस हजार सदस्य बनाने वाले दावेदारों पर ही कांग्रेस करेगी विचार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कांग्रेस सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव और संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने किया। प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा ने उपस्थित कांग्रेसजनों को सदस्यता अभियान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश अनुसार पूरा करने को कहा। उन्होंने अब …

अयोध्या। कांग्रेस सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव और संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने किया। प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा ने उपस्थित कांग्रेसजनों को सदस्यता अभियान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश अनुसार पूरा करने को कहा। उन्होंने अब तक हुए सदस्यता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसकी सराहना की और जनपद के समस्त विधानसभाओं से आवेदन किए हुए प्रत्याशियों को कम से कम 10 हजार सदस्यता 10 दिसंबर तक पूरा करने का टारगेट दिया।

विश्वकर्मा ने कहा कि जो भी आवेदक उक्त टारगेट को पूरा नहीं करेगा उसके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा सदस्यता के साथ-साथ प्रियंका गांधी द्वारा ली गई प्रतिज्ञाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव व महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने प्रभारी को विश्वास दिलाया कि जो भी टारगेट जनपद को मिला है उसे पूरा करने में कांग्रेसजन कोई कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ, प्रदेश सचिव सुनील पाठक व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय तिवारी आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

ओमिक्रॉन को लेकर अयोध्या मंडल में अलर्ट, टीकाकरण में तेजी की कवायद

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर अयोध्या मंडल के सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट जारी किये गए हैं। गुरुवार को मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण में तेजी लाने और अधिक से अधिक लोगों का कोविड टेस्ट किये जाने के भी आदेश दिए…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-ओमिक्रॉन को लेकर अयोध्या मंडल में अलर्ट, टीकाकरण में तेजी की कवायद

संबंधित समाचार