सीतापुर: कई थानेदारों सहित 27 पुलिसकर्मियों के हुए स्थानांतरण
सीतापुर। एसपी आरपी सिंह ने पुलिस तैनाती में बड़ा फेरबदल किया है। जिले की कानून व्यवस्था और बेहतर बनाने के लिए एसपी ने कई थानेदारों सहित 27 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण कर दिए हैं। इसी सिलसिले में एसपी ने इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह को पुलिस लाइन से महमूदाबाद का कोतवाल बनाया है। इसके अलावा अनिल कुमार …
सीतापुर। एसपी आरपी सिंह ने पुलिस तैनाती में बड़ा फेरबदल किया है। जिले की कानून व्यवस्था और बेहतर बनाने के लिए एसपी ने कई थानेदारों सहित 27 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण कर दिए हैं। इसी सिलसिले में एसपी ने इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह को पुलिस लाइन से महमूदाबाद का कोतवाल बनाया है।
इसके अलावा अनिल कुमार सिंह का पुलिस लाइन से स्थानांतरण करके प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात, निरीक्षक महेश चंद्र पांडेय को रेउसा से एसओ अटरिया, निरीक्षक मुकुल वर्मा को महमूदाबाद से एसओ कमलापुर, निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को तालगांव से एसओ इमलिया सुल्तानपुर, दारोगा अमित सिंह भदौरिया को सदरपुर एसओ से एसओ रेउसा बनाया गया है।
इसके अलावा एसआई संदीप कुमार का पुलिस लाइन से स्थानांतरण करके एसओ सदरपुर, दारोगा अवधराज सिंह सेंगर को एसओ अटरिया से एसओ रामपुर कलां, एसआई अरविंद कुमार को एसओ रामपुर कलां से एसओ मानपुर, एसआई पुष्पराज कुशवाहा को एसओ सकरन से एसओ तालगांव, एसआई मनीष सिंह को एसओ कमलापुर से एसओ सकरन बनाया गया है।
इसके अलावा निरीक्षक राजेश सिंह को एसओ इमलिया सुल्तानपुर से प्रभारी मानीटरिंग व सम्मन सेल, एसआई मोहम्मद रफीक को एसओ मानपुर से हटा कर एसएसआई कोतवाली देहात बनाया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक राम सुमेर साहनी को थाना नैमिषारण्य से थाना कोतवाली नगर भेजा है।
इसी तरह उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव को थाना मानपुर से थाना सिधौली भेजा गया। उप निरीक्षक रामसरन मिश्रा थाना कोतवाली नगर से थाना मछरेहटा, मुख्य आरक्षी मुन्नी देवी थाना महिला से थाना संदना, मुख्य आरक्षी विनय मंडल को थाना सकरन से कार्यालय अभियाेजन कार्यालय, मुख्य आरक्षी दयानंद सिंह को अटरिया से बिसवां, मुख्य आरक्षी सुरेश राठौर को थाना हरगांव से मानपुर, मुख्य आरक्षी श्याम कुमार को थानगांव से संदना, मुख्य आरक्षी उदयभान को संदना भेजा गया है।
इसी तरह आरक्षी रंजीत कुमार को न्यायालय सुरक्षा से संदना, महिला आरक्षी बेबी सिंह को नैमिषारण्य से न्यायालय सुरक्षा, आरक्षी आर्येंद्र कुमार को अटरिया से थाना पिसावां, आरक्षी हरि किशन सिंह को पुलिस लाइन से थानगांव, महिला आरक्षी सृष्टि को रामकोट से अभियोजन कार्यालय भेजा गया है।
अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शेंगे नहीं: मनीष सिंह
क्षेत्र में अपराध को खत्म कर शांति व कानून व्यवस्था कायम करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है। यह बात सकरन के नवागत थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते हुए कही। जनपद के सबसे युवा व ईमानदार, न्यायप्रिय थानाध्याक्ष मनीष कुमार ने सकरन थाने का पदभार गुरूवार को गृहण किया है। मनीष कुमार सिंह 2016 बैच के उपनिरीक्षक हैं। इससे पहले वह कमलापुर थाने के बतौर थानाध्यक्ष थे। उन्होने बताया कि क्षेत्र मेंं अवैध खनन, अवैध शराब पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जायेगा।
अपराधों की रोकथाम के लिये टीमे गठित कर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। पीडितों को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता रहेगी। अपराधी चाहे जितनी पहुंच वाले हों, उनको किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होने क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये मीडिया व जनता से सहयोग मांगा। इस मौके पर एसआई अस्मित भारती, कृष्ण कुमार नागर, रवीन्द्र प्रताप सिंह सहित थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: लंबित विवेचना और वांछितों की धरपकड़ को अभियान शुरू
