सीतापुर: तमंचा, कारतूस के साथ पुलिस ने शातिर को किया गिरफ्तार
सीतापुर। सिधौली कोतवाली पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद की है। सिधौली पुलिस के मुताबिक पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के तुलसीनगर निवासी राजू पासी पुत्र बाबूलाल को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से एक देशी तमंचा …
सीतापुर। सिधौली कोतवाली पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद की है। सिधौली पुलिस के मुताबिक पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के तुलसीनगर निवासी राजू पासी पुत्र बाबूलाल को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से एक देशी तमंचा बारह बोर, दो अदद जिंदा कारतूस बरामद हुई।
राजू को पकड़ कर पुलिस कोतवाली लाई। जिसके बाद उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल रवाना कर दिया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में दारोगा मानिकराम वर्मा, आरक्षी शाहिद हुसैन अंसार व आकाश कुमार शामिल थे।
पुलिस ने गैंगस्टर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
अवैध शराब निर्माण व कारोबार में लिप्त रहे एक गैंगस्टर को इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। अभियुक्त की काफी समय से तलाश की जा रही थी। पकड़े गए शातिर को पुलिस ने जेल रवाना कर दिया है। इमलिया सुल्तानपुर पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के बसेती गांव निवासी छोटे कश्यप पुत्र सुशील कश्यप शातिर अपराधी है।
यह भी पढ़ें:-इटौंजा में रेलवे स्टेशन बनने का कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ तो तिरंगा महाराज करेंगे आंदोलन
वह अवैध शराब निर्माण व उसकी तस्करी का काम करता था। उसके खिलाफ थाने में कई मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी। उसकी काफी समय से तलाश थी। अभियुक्त छोटे कश्यप को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें:-Omicron variant: भारत में भी कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक, दो लोगों में हुई ऑमिक्रॉन की पुष्टि
