मुरादाबाद : ठाकुरद्वारा में युवक की बेल्टों से पीट-पीटकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र में युवक की बेल्टों से पीट पीट कर हत्या कर दी गई। मरणासन्न हालत में युवक को आरोपियों ने उसके दरवाजे पर फेंक दिया। जहां कुछ ही देर में युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों …

मुरादाबाद, अमृत विचार। ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र में युवक की बेल्टों से पीट पीट कर हत्या कर दी गई। मरणासन्न हालत में युवक को आरोपियों ने उसके दरवाजे पर फेंक दिया। जहां कुछ ही देर में युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की शिकायत पर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

घटना ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर की है। यहां रहने वाला 21 वर्षीय अजीम पिकअप चालक था। परिजनों के अनुसार गुरुवार की शाम उसे गांव का ही फरीद अहमद बुलाकर ले गया था। देर रात करीब 9:00 बजे अजीम घर के दरवाजे पर मरणासन्न हालत में पड़ा मिला। अजीम ने दरवाजा खटखटाया और परिजनों को आवाज दी। बेटे की आवाज सुनकर समीम दरवाजे पर पहुंचे। घायल अजीम ने उनसे पानी मांगा। पानी पीते ही अजीम ने पिता की गोद में ही दम तोड़ दिया।

इससे पहले उसने पिता को बताया कि उसकी यह हालत सईद अहमद ने की है। अजीम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि अजीम का विवाह 8 माह पूर्व भी खड़कपुर बाजे निवासी आमना खातून के साथ हुआ था। इंस्पेक्टर ठाकुरद्वारा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार