साइबर ठगी गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, महिला सहित छह गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। कोतवाली नगर पुलिस ने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के खातिर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक महिला सहित छः लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 22 लाख रुपये नकद, सिम कार्ड, पासबुक, एटीएम कार्ड के अलावा अन्य कागजात बरामद किये हैं। कोतवाली प्रभारी ने मुकदमा …

बाराबंकी। कोतवाली नगर पुलिस ने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के खातिर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक महिला सहित छः लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 22 लाख रुपये नकद, सिम कार्ड, पासबुक, एटीएम कार्ड के अलावा अन्य कागजात बरामद किये हैं। कोतवाली प्रभारी ने मुकदमा दर्ज करके सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। जबकि गिरोह के सरगना की तलाष में पुलिस जुट गयी है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर के नगर पंचायत बंकी के मोहल्ला दक्षिण टोला निवासी मो. मेराज पुत्र मो. सिराज, मो. फुरकान पुत्र मो. इब्राहिम, मो. सुहेल और पुत्र मो. समूल आदि लोगों को थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम सुढ़ियामऊ निवासी लकी वर्मा पुत्र सत्यप्रकाश वर्मा ने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के खातिर इन लोगों का एक खाता एक सप्ताह पूर्व सट्टी बाजार में स्थित स्टेट बैंक में खुलवाया था उसी बैंक में लकी वर्मा आदि लोगों ने इन लोगों के करीब 12 लाख रुपये ठग लिये थे।

जब मो. मेराज को इस बात की जानकारी हुई तो उसने लकी से अपना पैसा वापस मांगा था लेकिन लकी ने पैसा देने से इंकार कर दिया तो उसके बाद बीती 1 दिसम्बर को मेराज आदि लोगों ने कोतवाली नगर में जाकर लकी और उनके साथियों के विरुद्ध धारा 419, 420, 504, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत करवाया था। कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार पाण्डेय और साइबर सेल प्रभारी रमाकांत भारती आदि लोगों ने फ्राड करने वाले आरोपियों की तलाष शुरु कर दी थी।

शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार पाण्डेय ने देवा मार्ग पर छापा मार करके थाना रामनगर के ग्राम सुढ़ियामऊ निवासी लकी वर्मा पुत्र सत्यप्रकाश वर्मा, जनपद सीतापुर के थाना सिधौली के ग्राम बलुईया निवासी रवीन्द्र कुमार पुत्र मुन्नालाल थाना घुंघटेर के ग्राम रमपुरवा निवासी अमित कुमार पुत्र रामविलास जनपद सीतापुर के थाना संदना के ग्राम गांगूपुर निवासी संदीप कुमार पुत्र राधे राधे, बिहार प्रांत के जनपद बेतिया के थाना मझौलिया के ग्राम चौकटिया निवासी चुन्नू कुमार पुत्र स्व. दिनेश प्रसाद और कोतवाली नगर के मोहल्ला मियां बाजार निवासिनी खुशनुमा पुत्री रज्जब अली को धर दबोचा।

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि ऑनलाइन फ्राड करने वाले गिरोह का सरगना बिहार प्रांत के जनपद बेतिया निवासी शाहिद अनवर है। इन्ही के गिरोह में यह लोग काम करते हैं उन्होने आगे बताया कि यह लोग अपने साथियों के साथ में अलग-अलग स्थानों पर केनोपी लगाकर सिम बेचते हैं और वहीं पर ही कुछ अनपढ़ लोगों को भ्रम में डालकर एक से अधिक सिम कार्ड एक्टिवेट कर लेते हैं। उसके बाद यह लोग गरीब लोगों को चिन्हित करके उनको सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर दस-दस लोगों का समूह बनाकर उनके विभिन्न बैंको में खाते खुलवा देते हैं और खाता खुलवाने के समय पहले से ही फर्जी तरीके से ऐक्टिवेट कराये गये सिम के मोबाइल नम्बर को बैंक खाते पर रजिस्टर्ड करवा देते हैं।

साथ ही में खाता धारकों को भ्रम में डालकर बैंक की पासबुक व एटीएम स्वयं अपने पास रख लेते हैं। पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि पकड़े गये सभी आरोपी गरीब लोगों के साथ छल करके उनसे लॉटरी इनाम, दुघर्टना बीमा लोन आदि का प्रलोभन देने की कॉल करके उनके खाते से रुपये इन्ही एक्टिवेट कराये गये खातों में ट्रांजक्षन कराकर नेट बैंकिग में माध्यम से बिना खाताधारक की जानकारी के रुपये निकाल लेते हैं। सारा पैसा गिरोह का सरगना शाहिद अनवर के खाते में जमा होता है और उसके बाद इन लोगों को 25 हजार रुपये मेहनताना मिलता है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जो पैसा इन सभी लोगों के पास से बरामद हुआ है वह सारा पैसा फ्राड किया हुआ है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: टैंकर ने पहले राह चलते आदमी को कुचला, बाद में कार को घसीटते ले गया, हादसे में दो की मौत, टैंकर समेत चालक फरार

संबंधित समाचार