अयोध्या: तारुन खंड स्तरीय बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, जानें कौन बना चैंपियन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तारुन (अयोध्या)। जिले के तारुन खंड स्तरीय बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगता न्याय पंचायत टिकरी की मेजबानी में राजू इंटर कॉलेज के मैदान में हुई। जिसमें न्याय पंचायत भदार ओवर ऑल चैपियन रहा। उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख फयाराम वर्मा व पुरस्कार वितरण बीडीओ तारुन अमित कुमार जायसवाल की ओर से किया गया। वहीं, जूनियर वर्ग की 100 मी. …

तारुन (अयोध्या)। जिले के तारुन खंड स्तरीय बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगता न्याय पंचायत टिकरी की मेजबानी में राजू इंटर कॉलेज के मैदान में हुई। जिसमें न्याय पंचायत भदार ओवर ऑल चैपियन रहा। उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख फयाराम वर्मा व पुरस्कार वितरण बीडीओ तारुन अमित कुमार जायसवाल की ओर से किया गया।

वहीं, जूनियर वर्ग की 100 मी. दौड़ (बालक) में हैदरगंज के सुरजीत प्रथम, माहनमऊ के सौरभ द्वितीय और बालिका वर्ग में मिझौली किसुनदास पुर की शालिनी प्रथम व तारुन की मोनिका दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, 200 मी. दौड़ बालक वर्ग में प्रथम रवींद्र व टिकरी के राहुल द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में गरौली की आफरीन प्रथम व मिझौली किसुनदास पुर की शालिनी द्वितीय रहीं।

पढ़ें: बरेली: बच्चों को जहर देने के आरोप में मां-चाचा और दो अज्ञात लोगों पर मुकदमा, पिता की तहरीर पर हुई कार्रवाई

400 मी. बालक में प्रथम स्थान हैदरगंज के सुरजीत व द्वितीय में राहुल मिझौली किसुन दास पुर के राहुल, बालिका वर्ग में प्रथम मिझौली की शालिनी व तारुन की मोनिका दूसरे नम्बर पर रहीं। लंबी कूद बालिका में मिझौली किसुन दासपुर शालिनी व गरौली की आफरीन द्वितीय रहीं।

कबड्ड़ी के जूनियर स्तर में विजेता भदार, उप विजेता गरौली जबकि खो-खो जूनियर बालिका वर्ग में विजेता मिझौली किशुनदास पुर व उप विजेता गरौली की टीम रही। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह, व्यायाम शिक्षक प्रवीण वर्मा, रामशंकर सिंह अखिल सिंह, आदित्य व सचिदानंद पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार